विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया विविध गतिविधियों का आयोजन

Updated on 11-11-2022 05:03 PM
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसर माननीय आर.एस. शर्मा, प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला के निर्देशन में तथा सचिव श्री डी0आर0 कुमरे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला के मार्गदर्शन में 31 अक्टूबर 2022 से 13 नवम्बर 2022 तक चलाये जा रहे ‘‘एंपावरमेंट ऑफ सिटीजन थ्रो लीगल अवेयरनेस एंड आउटरीच‘‘ के अंतर्गत 10 नवम्बर 2022 को विधि विद्यार्थियों तथा पैरालीगल वालेंटियर्स के द्वारा ग्राम जारगी, कुर्सीपार, औरई, तलियाटोला, अमझर, केजरवाड़ा, लिमरूआ, पौंडी, कुर्सीपारटोला, में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर तथा डोर-डोर केंपियन कर निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह योजना की जानकारी दी।

साथ ही मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, घरेलू हिंसा के संबंध में भी जागरूक किया। इस अभियान में मोक्षिमा रघुवंशी, स्वाती विश्वकर्मा, कुमकुम तेकाम, धीरेन्द्र उपाध्याय, साक्षी दुबे, हरसला सिंधिया, सलील सिंह, करीना चौरसिया, मुस्कान सौदागर, शालिनी तिवारी, सेजल कछवाहा, कुमकुम कछवाहा तथा पी0एल0व्ही0 गणेश प्रसाद पटैल एवं चन्द्रलता कछवाहा ने भाग लिया।

 इसी प्रकार तहसील विधिक सेवा समिति निवास के द्वारा ग्राम पंचायत कुहका में तहसील निवास में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर जानकारी दी गई। जिला विधिक सहायता अधिकारी विजय खोब्रागड़े द्वारा जनपद पंचायत मंडला में नवनिर्वाचित सरपंचों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित होकर निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में अवगत कराया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.