घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पांच बकरियों का किया शिकार

Updated on 10-04-2022 06:12 PM

भोपाल रात के अंधेरे में घर की बाडी में घुसकर वहां बंधी पांच बकरियों को तेंदूए ने अपना निवाला बना लिया। यह घटना प्रदेश के उमरिया जिले के चिल्हारी गांव की है। घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में जी रहे हैं। गांव के लोगों ने बताया कि पिछले काफी दिनों से एक तेंदुआ आसपास सक्रिय है जो खेतों में और गांव में पहुंच जाता है। इसी तेंदुए ने बीती रात 5 बकरियों का शिकार किया है, जिससे लोगों में अपने मवेशियों को लेकर चिंता बढ़ गई है।

चिल्हारी के बर्मन मोहल्ला के निवासी जगन्नाथ बर्मन रोजाना की तरह शनिवार की शाम को अपनी बकरियों को घर के अंदर कमरे में बांधकर घर में सो रहे थे। रात में तेंदुआ छलांग लगाकर घर के अंदर कमरे के अंदर घुस गया और उसमें बांधी गई 5 बकरियों को अपना शिकार बना लिया। तेंदुआ एक बकरी को उठा ले गया शेष चार बकरियां रस्सी से बंधी थी, जिन्हें वह खींच कर नहीं ले जा सका। घर के अंदर से बकरियों को लेकर निकलने की जगह होने के कारण तेंदुआ मृत बकरियों को वहीं छोड़ पुन: वापस जंगल की तरफ भाग गया।

घर के लोग सुबह जब अपनी बकरियों को चारा डालने के लिए पहुंचे तो भीतर का नजारा देख दंग रह गए इस घटना के बाद से ग्रामीणों में काफी भय है। जबकि गांव में आए दिन तेंदुए एक के बाद एक पालतू जानवरों को अपना शिकार बनाने के बाद भी विभाग की तरफ से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र पनपथा कोर एरिया वन क्षेत्र के चिल्हारी गांव में तेंदुए के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। लोग पशुओं के चारे एवं खेती किसानी के लिए घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

 इलाका में तेंदुआ कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है। इससे समूचे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग की गई है। जिससे गरीब बकरियों से आश्रित पीड़ित अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर प्रशासनिक, वन अमला जन प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य मौजी लाल चौधरी, विजय द्विवेदी, मूलचंद वर्मा, राजर्शी मिश्रा, रामखेलावन विश्वकर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.