अभी MP नहीं आएंगे चीते:अफ्रीका ने कूनो से तेंदुए बाहर करने की शर्त रखी; कहा- हम जांच करेंगे फिर उसके बाद ही भेजेंगे

Updated on 21-08-2022 07:20 PM

भारत में 70 साल बाद फिर चीतों को बसाने की कवायद में नया पेंच फंस गया है। दक्षिण अफ्रीका ने चीते देने से पहले भारत के सामने नई शर्त रख दी है। उनका कहना है कि पहले कूनो नेशनल पार्क से तेंदुओं को हटाया जाए, इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल जांच के लिए यहां आएगा। इसके बाद ही चीतों की शिफ्टिंग के लिए MoU (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग) किया जाएगा। यह खुलासा नामीबिया में भारत लाए जाने वाले 8 चीतों की निगरानी कर रहे अफ्रीका के प्रिटोरिया विश्वविद्यालय के प्रो. एड्रियन ट्रोडिफ ने किया है। प्रो. ट्रोडिफ ने दैनिक भास्कर से चैटिंग के जरिए बात की।


असल में श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में चीतों के लिए बनाए गए बाड़े में तीन तेंदुए घुस आए हैं। इन्हें निकालने के लिए वन विभाग पिछले 25 दिन से कोशिश कर रहा है, लेकिन तेंदुओं की लोकेशन नहीं मिल पा रही है। टीम यहां पिंजरा रखने के साथ ही बाड़े में बकरा और मुर्गे तक बांध चुकी है, लेकिन सफलता नहीं मिली। वन अधिकारियों का कहना है कि तेंदुओं को निकालने लिए भारी मशक्कत करना पड़ रही है। बारिश के चलते बाड़े में घास बड़ी-बड़ी हो गई है। साथ ही, बारिश से भी काम प्रभावित हो रहा है।


16 अगस्त को मंत्रालय में हुई थी बैठक

मध्यप्रदेश के राज्य मंत्रालय में 16 अगस्त को हुई टाइम लिमिट की बैठक में यह मामला उठा था। इसमें PCCF वाइल्ड लाइफ से कहा गया है कि वह कैमरे लगाकर इन तेंदुओं को सर्च करे। ट्रैंकुलाइज कर उन्हें हटा दें। तेंदुओं को ट्रैंकुलाइज करने के लिए सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से 2 हाथियों का दल भी मंगाया गया है। 18 अगस्त से दोबारा ऑपरेशन शुरू हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
 04 June 2026
इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
 03 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
 18 May 2026
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
 18 May 2026
उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
Advt.