प्रीतम दास महाराज का जीवन और शिक्षा दीपक की तरह : राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 18-01-2022 05:43 PM

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि स्वामी प्रीतम दास जी महाराज का जीवन और उनकी शिक्षा एक दीपक की तरह है, जो चारों ओर उजाला फैलाती हैं। हमें उनकी शिक्षाओं से जीवन के प्रति बोध विकसित कर परमार्थ और परोपकार की भावना के साथ जीवन जीना चाहिए। राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज इंदौर में प्रीतम दास जी महाराज के जन्मोत्सव को संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल श्री  पटेल ने कहा कि उनका बचपन से ही सिन्धी समाज से जुड़ाव रहा है। संत श्री प्रीतम दास महाराज का नवसारी (राज्यपाल का पैतृक नगर) से भी संबंध रहा है। उनके अनेक अनुयायी वहाँ रहते हैं। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि संतों की शिक्षा, कथा और प्रवचन का बहुत लाभ होता है। हमें कथाओं और  प्रवचन में सुनी और समझी गई संतों की शिक्षाएँ घर आकर बच्चों को भी बताकर उन्हें संस्कारित करना चाहिए।

सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि स्वामी प्रीतम दास का व्यक्तित्व चमत्कारी था। उन्होंने सदैव व्यवहारिक नजरिया रखा। उन्होंने बताया कि भंवरकुआ की ओर जाने वाली सड़क पहले बहुत सँकरी थी। जब इसके विस्तार की बात चली तो इसमें मंदिर का कुछ हिस्सा भी टूटना था। स्वामी प्रीतम दास के पास जब वे आए तो उन्होंने मंदिर का अगला हिस्सा तोड़ने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर एक मिसाल क़ायम की। कार्यक्रम में नवसारी से आए प्रेम कुमार और रमेश हीरानी ने राज्यपाल मंगु भाई पटेल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

राज्यपाल श्री पटेल ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। स्वामी प्रीतम दास महाराज ने परंपरानुसार राज्यपाल का कंबल ओढ़ाकर स्वागत किया। विधायक, जन-प्रतिनिधि सहित सिंधी समाज के पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.