जीवन अनमोल, आपदा में सुरक्षा में नहीं छोड़ें कोई कसर : मंत्री डॉ. मिश्रा

Updated on 12-07-2022 05:59 PM

जीवन अनमोल है आपदा की स्थिति में जीवन सुरक्षा के लिये हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ें। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिस्पांस फोर्स और होमगार्ड के प्रबंधन कार्यों की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में पूरा सिस्टम बेहतर तरीके से कार्य करना सुनिश्चित करें। लोगों को सही समय पर तत्परता से आवश्यक मदद मिले। आधुनिक टेक्नोलॉजी का अधिकतम उपयोग आपात स्थिति में लोगों की जान-माल की सुरक्षा में करें। इसके पूर्व उन्होंने होमगार्ड मुख्यालय में स्टेट कमांड सेन्टर का डीजी होमगार्ड श्री पवन कुमार जैन और अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा के साथ अवलोकन किया।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा को अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने अवलोकन के दौरान सेन्टर गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि डिजास्टर वार्निंग एण्ड रिस्पांस सिस्टम एप के द्वारा प्रदेश में आपदा की स्थिति में जानकारी तत्परता से संकलित की जाकर बेहतर तरीके से राहत के इंतजाम किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में डेम की निगरानी के लिये डेम आब्जर्वेशन पोस्ट का गठन किया गया है।

महानिदेशक होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन सेवाएँ श्री पवन कुमार जैन ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों के आपदा संभावित क्षेत्रों की संवेदनशीलता को देखते हुए 280 डिजास्टर रिस्पांस सेन्टर का गठन किया गया है। सभी जिला होमगार्ड मुख्यालयों सहित प्रदेश में कुल 96 क्विक रिस्पांस टीम गठित की गई हैं। इसके अतिरिक्त 19 रिजर्व टीमें भी रखी गई हैं। इनमें जबलपुर और भोपाल में 5-5, इंदौर, ग्वालियर में 2-2, उज्जैन, रीवा, सागर, शहडोल और नर्मदापुरम में एक-एक रिजर्व टीम रखी गई है। सभी जिला मुख्यालयों पर इमरजेंसी आपरेशन सेन्टर स्थापित भी किये गये हैं।

बाढ़ और बचाव के लिये 276 रेस्क्यू बोट, 98 इंफ्लाटेबल रबर बोट, 231 आउट बोट मोटर 3218 लाइफ बॉय रिंग और 6130 लाइफ जैकेट का बंदोबस्त किया गया है। संभागीय एवं जिला स्तर पर ड्रोन सेवा प्रदाता एजेंसियों से ड्रोन की सेवाएँ लेने के निर्देश दिये गये हैं। बैठक में एडीजी श्री अशोक अवस्थी, श्री डी.पी. गुप्ता, डीआईजी होमगार्ड श्री देवेन्द्र विजयवत और श्रीमती ऊषा डामोर एवं अधिकारी उपस्थित थे।

राज्य स्तरीय आपदा नियंत्रण कक्ष

आपदाओं से निपटने के लिये राज्य स्तरीय आपदा नियंत्रण कक्ष में 8-8 घंटों की 3 शिफ्ट में कार्य किया जा रहा है। प्रदेश स्तर से दो टोल फ्री नंबर 1070 और 1079 जारी किये गये हैं, जिन पर आपदा की स्थिति में सूचना दी जा सकती है। इसके अतिरिक्त 7648861040, 7648861050, 7648861060 और 7648861080 पर भी सूचना दी जा सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.