दिव्यांगजन की सुविधा के लिए कलेक्टर कार्यालय में लिफ्ट शुरू

Updated on 11-05-2022 05:55 PM

भोपाल । मंगलवार के दिन कलेक्टर परिसर में एक नई शुरूआत हुई जिसमें सुगम्य अभियान के अंतर्गत लिफ्ट का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर अविनाश लवानिया की उपस्थिति में दिव्यांग सुश्री ममता ने फीता काटकर लिफ्ट शुरू की। दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए सुगम्य अभियान के अंतर्गत लिफ्ट लगाई गई है।

संयुक्त कलेक्टर राजीव नंदन श्रीवास्तव ने बताया कि केन्द्र सरकार के द्वारा संचालित योजना अंतर्गत सभी शासकीय परिसर में दिव्यांगजनों का आवागमन सुगम्य बनाने के लिये पाथ-वे, रोप-वे और लिफ्ट लगाई जा रही है।

कलेक्टर अविनाश लवानिया ने मंगलवार को जनसुनवाई के पूर्व कलेक्टर कार्यालय में दिव्यांगजन की सुविधा के लिये लिफ्ट का शुभारंभ किया। अब दिव्यांगों को कलेक्टर कार्यालय में ऊपर मंजिल पर बैठे अधिकारियों तक अपनी समस्या या आवेदन देने में कठिनाई नही होगी।

जनसुनवाई में आए दिव्यांगों को कलेक्टर श्री लवानिया ने सहायक उपकरणों एवं वाहन का वितरण भी किया। दिव्यांगों की समस्याओं का तत्काल निराकरण का प्रयास किया जाता है। जनसुनवाई में अपनी समस्या लेकर पहुँचे दिव्यांगों में सुश्री योगिता यादव (श्रवण बाधित) को लेपटाप, सुश्री ममता (अस्थि बाधित) एवं गंगाराम मालवीय (अस्थि बाधित) को व्हील चेयर, हरिओम आंशिक रूप से बधिर को एमआरकिट, मोहम्मद अहमद खान (मानसिक मंद) एमआरकिट एवं रूपेश को ट्रायसाइकिल दी गई।

उक्त नवीन लिफ्ट के निर्माण में लगभग 40 लाख रूपये का व्यय हुआ है। लिफ्ट की भार क्षमता 8 व्यक्ति/544 किलो ग्राम है। लिफ्ट का संधारण एवं परिचालन आगामी 5 वर्ष के लिए कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग संभाग - 1 भोपाल द्वारा किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.