MP में बारिश से हल्की राहत:संकट में घिरे बुंदेलखंड-बघेलखंड में आज झमाझम

Updated on 13-08-2022 07:45 PM

मध्यप्रदेश में बीते तीन दिन से हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। धार में भरुडपुरा और कोठीदा के बीच कारम नदी पर बनाए जा रहे डैम में लीकेज के बाद पानी का रिसाव बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार सुबह बांध के एक तरफ की मिट्‌टी बह गई। इससे डैम की वॉल का बड़ा हिस्सा ढह गया। खतरे के मद्देनजर प्रशासन ने डैम के आसपास के 18 गांव खाली करा लिए है। इनमें धार जिले के 12 और खरगोन के 6 गांव शामिल हैं। इससे करीब 40 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। नर्मदा, शिप्रा, बेतवा, ताप्ती खतरे के निशान तक पहुंच गई हैं। ओंकारेश्वर-हलाली डैम ओवरफ्लो हो गए।

तवा और इंदिरा सागर बांध के गेट खोलने पड़े। भोपाल की कलियासोत नदी में अचानक पानी आने से दो युवक बाढ़ में 45 मिनट तक फंसे रहे। दोनों मछली पकड़ रहे थे, तभी नदी का जलस्तर बढ़ गया। दोनों को रेस्क्यू कर लिया गया। वहीं टीकमगढ़ में धसान नदी में आई बाढ़ में फंसे दो युवकों को भी सुरक्षित निकाल लिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तेज बारिश की संभावना है। सिर्फ बुंदेलखंड और बघेलखंड में अच्छी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 13 अगस्त से बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर एरिया बन रहा है। इस कारण शनिवार मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड और बघेलखंड में तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा रविवार से भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, शिवपुरी, दतिया, उमरिया, अनूपपुर, कटनी, डिंडोरी, बालाघाट, रीवा, सतना, सीधी, सिंगौरली, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़, पन्ना, दमोह और निवाड़ी में रविवार को अच्छी बारिश होगी। इंदौर, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, देवास, अगर मालवा, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, अशोक नगर, गुना, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योंपुरकला, छिंदवाड़ा और जबलपुर में अभी दो दिन सिर्फ रिमझिम हो सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
 04 June 2026
इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
 03 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
 18 May 2026
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
 18 May 2026
उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
Advt.