शराब ठेकेदारों के तेवर पड़े नरम

Updated on 20-02-2022 04:55 PM

भोपाल प्रदेश में नई शराब नीति और आबकारी विभाग की कार्रवाई से नाराज शराब ठेकेदारों के तेवर नरम पड़ गए हैं। करीब 20 घंटे शराब दुकानें बंद रखने के बाद वे खोल दी गई हैं। शनिवार को भोपाल की सभी 90 देसी-अंग्रेजी शराब दुकानें खुली हुई है। हालांकि, नई नीति के 3 प्रमुख बिंदुओं पर उनकी नाराजगी जारी है। इसे लेकर वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलेंगे।

नई शराब नीति के अनुसार भोपाल-इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर समेत 17 जिलों में -टेंडर की प्रोसेस चल रही है, लेकिन ठेकेदार नए टेंडर लेने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इसके चलते 17 से 20 प्रतिशत दुकानें ही नीलाम हो पाई है। इसी बीच गुरुवार शाम से भोपाल में आबकारी विभाग ने दुकानों पर चेकिंग शुरू कर दी थी। जिसके विरोध में ठेकेदार सड़क पर उतर गए थे और शुक्रवार को शाम तक दुकानें बंद रखी थी। इससे करीब 5 करोड़ रुपए के कारोबार का नुकसान हुआ था। ठेकेदारों ने सरकार से सीधी लड़ाई लडऩे की बात कही थी, लेकिन करीब 20 घंटे बाद उनके तेवर नरम पड़ गए और दुकानें खोल ली।

संगठन स्तर पर प्लान बनाएंगे

मध्यप्रदेश आबकारी संघ के प्रेसिडेंट ऋषिकांत शर्मा ने बताया, आबकारी विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है। इसके चलते दुकानें खोलने का निर्णय लिया है। नई नीति को लेकर संगठन स्तर पर प्लान बनाएंगे। चूंकि, अभी पुराने टेंडर के अनुसार दुकानें चला रहे हैं। इसलिए मार्च तक हमें दुकानें खोलना ही है। नए टेंडर को लेकर फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया है। मुख्यमंत्री से मिलकर नई नीति के तीन प्रमुख बिंदुओं पर बातचीत करेंगे और अपनी बात रखेंगे।

भोपाल में 90 में से 32 दुकानें ही नीलाम

प्रदेश के 17 जिलों में सिंगल की जगह ग्रुप में दुकानों के टेंडर किए जा रहे हैं। इनमें भोपाल, राजगढ़, इंदौर, खंडवा, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, कटनी, रीवा, सतना, उज्जैन, नीमच, सागर, ग्वालियर, शिवपुरी, भिंड और मुरैना जिले शामिल हैं। वर्ष 2000-21 और 2021-22 में यह सिंगल ठेके की व्यवस्था थी। यानी एक ही ठेकेदार जिले की दुकानों का संचालन करते थे। वर्ष 2022-23 के लिए यह पर 3-3 दुकानों के ग्रुप बना दिए गए हैं। यानी, ठेकेदार ग्रुप में दुकान चलाएंगे। हालांकि, इन जिलों में ठेकेदार दुकानें लेने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। एवरेज 17 से 20 प्रतिशत दुकानें ही नीलाम हो पाई है। भोपाल में शराब की 90 दुकानें हैं। 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक की अवधि के लिए -टेंडर की प्रोसेस 11 फरवरी को हुई थी। हालांकि, 32 दुकानों के ही ठेके हुए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.