बैंक मैनेजर के ठिकानों पर लोकायुक्त के छापे

Updated on 30-03-2022 06:05 PM

अभी तक डेढ करोड की संपत्ति मिली
भोपाल । प्रदेश के इंदौर शहर के नर्मदा झाबुआ बैंक के मैनेजर राजा राम शिंदे के ठिकाने पर लोकायुक्त पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है जिसमें लोकायुक्त को
अभी तक डेढ करोड की संपति मिली है। यह छापामार कार्रवाई बुधवार सुबह शुरु की गई।  आय से अधिक सम्पत्ति होने की मिली थी शिकायत। लोकायुक्त की चार टीमों की इंदौर सहित मनावर व कुक्षी में भी यह कार्रवाई चल रही है। मुख्य कार्रवाई मनावर में चल रही है। इस समय तक राजा राम शिंदे के पास से डेढ़ करोड की संपत्ति मिली है, जिसमें कारें, मकान, दो पहिया वाहन शामिल हैं। राजा राम शिंदे इस समय मनावर में पदस्थ हैं और लोकायुक्त की मुख्य कार्रवाई मनावर में ही की जा रही है। इसके अलावा कुक्षी में भी कार्रवाई जारी है। राजा राम की नर्मदा झाबुआ बैंक में पोस्टिंग क्लर्क के तौर पर हुई थी और दो साल पहले ही पदोन्नत कर मनावर में प्रबंधक बनाया गया था। राजा राम के खिलाफ बैंक में भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। राज्य सरकार की किसानों के ऋण माफी योजना में राजा राम ने रुपये लेकर हेरफेर किया था। राजा राम के दो बेटे हैं। एक बेटा मनावर में ही वकील है और दूसरा बेटा इंदौर में इंडिया बुल्स ट्रेडिंग कंपनी में है। इंदौर में लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई इसी बेटे के यहां जारी है। मानवता नगर में उसका छोटा बेटा किराए के फ़्लैट में रहता हैं। कुक्षी में भी मकान था जो किराए पर दे दिया। अभी तक राजा राम के पास से, पत्नी की संपत्ति (जमीन) हटाने के बाद डेढ़ करोड की अनुपातहीन संपत्ति मिली है। इसमें कारें, जमीन, मकान व दो पहिया वाहन शामिल है। बुधवार को सुबह कुक्षी और मनावर स्थित निवास पर आकस्मिक रूप से लोकायुक्त पुलिस पहुंची और संपत्ति के रिकॉर्ड से लेकर अन्य ब्यौरा खंगाल रही है। लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण बघेल ने बताया कि हमारी कार्रवाई जारी है। इन दोनों ही स्थान पर राजाराम शिंदे के निवास में और हम विस्तृत जानकारी निकाल रहे हैं।  छापे की कार्रवाई अभी चल रही है।                       


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.