लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा

Updated on 28-03-2022 11:28 PM

भोपाल सिंगरौली जिले में लोकायुक्त रीवा द्वारा एक पटवारी को भूमि का नामांतरण करने के लिए 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। उक्त रिश्वत की राशि स्थानीय पत्रकार द्वारा दी जा रही थी। कार्रवाई पूरी हो जाने के बाद पटवारी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। बताया गया है कि रिश्वत भूमि के नामांतरण के लिए मांगी गई थी जिसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में की गई थी।

लोकायुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर पटवारी को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है जिसकी शिकायत पत्रकार जितेंद्र कुमार तिवारी निवासी ग्राम करई तहसील सरई जिला सिंगरौली द्वारा की गई थी।

 शिकायत में बताया गया था कि पटवारी अनुभव त्रिपाठी पुत्र राजेंद्र कुमार त्रिपाठी 30 वर्ष पटवारी हल्का पिडऱा तहसील सरई जिला सिंगरौली, निवासी चिरहुला कालोनी रीवा द्वारा विक्रीत 28 भूमियों का नामांतरण करने के लिए 56 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। जिसकी पहली किस्त 15 हजार रुपये पटवारी द्वारा ग्राम पीपरखांड स्थित शासकीय जमीन पर ली जा रही थी उसी समय लोकायुक्त रीवा द्वारा उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.