भगवान बिरसा मुंडा ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा और लोकहित के लिए समर्पित किया: कमलनाथ

Updated on 10-06-2022 06:54 PM

भोपाल । प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में आदिवासियों के महान नेता भगवान बिरसा मुण्डा के बलिदान दिवस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कमलनाथ ने आदिवासी समुदाय और उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि हम आज का दिन गौरव दिवस के रूप में मनाते हैं। भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी वर्ग के लिए एक प्रेरणा थे, नयी पीढ़ी के लिए वे जीवंत उदाहरण थे। उन्होंने अपनी कम उम्र में ही आदिवासियों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

श्री नाथ ने कहा कि ‘धरती आबा’ के नाम से विख्यात भगवान बिरसा मुंडा केवल आदिवासियों के नेता नहीं थे, बल्कि वे पूरी समाज के नेता थे। इतनी कम उम्र में आंदोलन किये और ब्रिटिश हुकूमत से आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। यदि वे लंबे समय तक जीवित रहते तो इतिहास कुछ और होता। आज आदिवासियों पर जो अत्याचार और शोषण हो रहा है प्रदेश के इतिहास में कभी नहीं हुए।

श्री नाथ ने कहा कांग्रेस पार्टी ने हमेशा आदिवासियों के हित के लिए लड़ाई लड़ी है। भाजपा समाज और आदिवासी वर्ग को आपस में बांट कर विवाद पैदा करने की राजनीति कर रही है, भाजपा के समाज को बांटने के इस प्रयास हो हम कभी सफल नहीं होने देंगे।

आदिवासी नेता पूर्व मंत्री ओंकार सिंह मरकाम और रामू टेकाम ने भी भगवान बिरसा मुण्डा का पुण्य स्मरण करते हुए कांग्रेसजनों को संबोधित किया।

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, कार्यकारी अध्यक्ष राम निवास रावत, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर, कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, महामंत्री राजीव सिंह, महिला कांग्र्रेस अध्यक्ष श्रीमति विभा पटेल, मीडिया अध्यक्ष के.के. मिश्रा, कांग्रेस पदाधिकारीगण जे.पी. धनोपिया, राजकुमार पटेल,

दीपचंद यादव, संजय मसानी, संगीता शर्मा, अजय सिंह यादव, अब्बास हफीज, रवि सक्सेना, मिथुन अहिरवार, अजीता वाजपेयी पांडे, अपराजिता पांडे, आनंद जाट, अभिनव बरोलिया, शहरयार खान, बीएस शर्मा, विनोद इरपांचे, चंद्रा सर्वटे, गीता मिश्रा, सजी इब्राहिम, शहना हसन, गन्नू तिवारी, मुईनउद्दीन सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.