चार दुकानों में आग लगने से लाखों का नुकसान

Updated on 10-02-2022 06:20 PM

मामला बैतूल जिले के मंडी परिसर का
भोपाल । प्रदेश के बैतूल शहर के गंज क्षेत्र में स्‍थित सब्जी मंडी परिसर में चार दुकानों में बीती देर रात अचानक आग लग गई। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान है। सुबह टहलने निकले लोगों ने जब दुकानों से धुआं उठता देखा तो दमकम विभाग को सूचना दी।दुकानों में रखे कपड़े और अन्य सामान ने तेजी से आग पकड़ ली। सुबह करीब सात बजे नगर पालिका की फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। आग किस वजह से लगी, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंज सब्जी मंडी परिसर में वसीम खान, आयुष राठौर, संजय पवार और हर्ष पवार की कपड़े और अन्य सामग्री की दुकान है। अलसुबह करीब तीन से चार बजे के बीच एक के बाद एक सभी चार दुकानों में आग लग गई। मुख्य मार्ग से दुकानें नजर नही आती हैं। इस कारण रास्ते से गुजरने वालो को र नहीं जाने से घंटों तक दुकानों के भीतर रखा सामान सुलगता रहा और जलकर खाक हो गया। सुबह लोग जब घूमने निकले तब उन्होंने दुकानों से धुआं निकलते देखा और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस पर करीब सात बजे फायर ब्रिगेड ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी यह तो अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि गंज सब्जी मंडी परिसर में स्थित दुकानों में आग लगने की यह चौथी घटना है। पिछले साल भी एक टीवी मैकेनिक की दुकान में आग लग गई थी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट था। आग लगने की सूचना मिलने पर गंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और दुकानदारों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।व्यापारियों ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण वैसे ही धंधा बेहद मंदा चल रहा था। अब संक्रमण कम होने पर अच्छा धंधा होने की उम्मीद थी। आग ने पूरी सामग्री राख में तब्दील कर दी है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.