माँ पीताम्बरा रथ-यात्रा चलती रहेगी और सब पर आशीर्वाद बना रहेगा : मंत्री डॉ. मिश्रा

Updated on 04-05-2022 10:28 PM
बुधवार 4 मई को माँ पीताम्बरा प्राकट्य उत्सव के पावन पर्व पर दतिया में एक नया अध्याय आरंभ होने जा रहा है। इस दिन माँ पीताम्बरा की भव्य रथ-यात्रा नगर में निकलेगी। साथ ही दतिया का गौरव दिवस भी मनाया जायेगा। माँ पीताम्बर का सब पर आशीर्वाद बना रहे। हम सब मिलकर दतिया को आदर्श नगर बनायेंगे।
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया के गौरव दिवस की तैयारियों के संबंध में उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुरूप दतिया गौरव दिवस का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें माई के भक्तों द्वारा एक अनूठी परम्परा शुरू की जा रही है। माँ पीताम्बरा की रथ-यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिये नागरिकों के सहयोग से होटल में रुकने और भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। साथ ही भण्डारों का आयोजन भी किया जायेगा। माई की रथ-यात्रा में नगरवासी पूर्ण उत्साह के साथ शामिल होंगे और माता रानी का रथ खींचेंगे। रथ-यात्रा में एक लाख से अधिक लोग माँ के दर्शन करेंगे। इसी दिन शाम को लखबीर सिंह लक्खा की भजन संध्या का आयोजन भी किया जायेगा।
गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि दतिया में शुरू हो रही इस नई परम्परा को आगे भी माई के भक्तों और स्वामी जी के शिष्यों द्वारा निरंतर किया जायेगा। उन्होंने बताया कि दतिया गौरव दिवस पर सभी वर्गों को आमंत्रित किया गया है, जिससे सभी के सुझावों के साथ दतिया के विकास की नई गाथा लिखी जा सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.