सुकन्या समृद्धि योजना में 23 लाख खाते खोल मध्यप्रदेश बना नंबर वन मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी बधाई

Updated on 25-01-2022 08:21 PM

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संकल्प को पूरा करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना को उपयोगी माना है। यह मध्यप्रदेश के लिए गर्व की बात है कि योजना में मध्यप्रदेश पूरे देश में प्रथम है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए उनके स्वप्नों को साकार करना हम सभी का दायित्व है। मध्यप्रदेश ने सुकन्या समृद्धि योजना में अब तक करीब 23 लाख खाते खुलवाने की उपलब्धि अर्जित की है, जिसमें कुल 4238 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का संग्रहण हुआ है। निश्चित ही बेटियों में बचत की प्रवृत्ति का विकास हो रहा है। उनके सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास होंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में डाक विभाग के सहयोग से वर्तमान वित्त वर्ष में 5 लाख 68 हजार से ज्यादा सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए। मध्यप्रदेश ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। योजना ने प्रदेश की बेटियों के सशक्तिकरण को नई दिशा दी है। इसके लिए डाक विभाग भी बधाई का पात्र है। अभिभावकों और बेटियों ने योजना को भरपूर समर्थन दिया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना के सफलतम 7 वर्ष भी पूर्ण हो गए हैं। बैंकों का भी सराहनीय सहयोग रहा है। निश्चित ही एक सार्थक योजना के सफल 7 वर्ष पूर्ण होना हम सभी के लिए संतोष का विषय भी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स से अन्य पात्र बालिकाओं को इस योजना से जोड़ने का आग्रह किया है।

शुरू होगा बचत खाता खुशहाली का अभियान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में गाँव के आखिरी व्यक्ति तक बैंकिंग सुविधाओं और उन्हें आर्थिक रूप से समृद्ध स्वावलंबी बनाने के लिये डाक विभाग “बचत खाता खुशहाली का” अभियान प्रारम्भ कर रहा है। यह एक अच्छी पहल है, जिसमें सभी जिले वित्तीय समावेशन को नई दिशा दे सकते हैं। बालिकाओं के सुकन्या खातों के साथ बालकों के लिए पीपीएफ खाता भी खोलने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य से ग्रामीण क्षेत्रों में परिवारों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ एवं स्वावलंबी बनाने में मदद मिलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.