मध्य प्रदेश: गुना में काले हिरण के शिकारियों ने 3 पुलिस कर्मियों की गोली मारकर की हत्या

Updated on 14-05-2022 10:06 PM

भोपाल मध्य प्रदेश के गुना में मुठभेड़ में बदमाशों ने तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस टीम का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना शनिवार को राजधानी भोपाल से करीब 160 किलोमीटर दूर आरोन पुलिस थाने के तहत आने वाले क्षेत्र में तड़के करीब तीन बजे हुई, जब पुलिसकर्मी बदमाशों को पकड़ने गए थे। तीनों पुलिसकर्मियों के शव जिला अस्पताल भेज दिए गए हैं।

 घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दुख जताया है। गृह मंत्री ने कहा है कि इस घटना के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मृतक पुलिसकर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। तीनों को शहीद का दर्जा दिया जाएगा। मिश्रा के मुताबिक, गोलीबारी में पुलिस सब-इंस्पेक्टर राजकुमार जाटव और दो कांस्टेबल निलेश भार्गव तथा संतराम मीणा की मौत हो गई। उन्होंने कहा, ‘यह घटना दुखद और हृदय विदारक है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे एक मिसाल कायम होगी।

गुना की घटना पर मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दुख जताया है। गृह मंत्री मिश्रा ने कहा कि यह बड़ी दुखद और हृदय विदारक घटना है। जैसे ही घटना की जानकारी मिली तभी से सभी के संपर्क में हूं। एसपी और डीजीपी से लगातार बात हो रही है। उन्होंने कहा कि कि गुना जिले के पास आरोन क्षेत्र में 7-8 बदमाशों होने की सूचना पुलिस को मिली थी। बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी की। मुख्यमंत्री स्वयं घटना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मैंने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ऐसी कार्रवाई जो बाकी अपराधियों के लिए नजीर बने। अपराधी कोई भी हो पुलिस से बचके कहीं नहीं जा सकेगा।

इधर, गुना एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश सगा बरखेड़ा की तरफ से रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की 4 टीमें बनाई गईं और बदमाशों की घेराबंदी की गई। इस बीच पुलिस टीम ने शहरोक के जंगल में 4-5 बाइक से बदमाशों को जाते हुए देखा। पुलिस ने जैसे ही उन्हें घेरा तो उन्होंने गोलियां चलाना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की। गौरतलब है कि घटना के बाद पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में हिरण का मांस और मरे हुए मोर जब्त किए हैं। मृतक पुलिसवालों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

गुना की घटना पर नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है। पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच हो और दोषियों के खिलाफ हो कार्रवाई हो। गुना जिले के आरोन थाना क्षेत्र में एक एसआई सहित 2 पुलिसकर्मियों की हत्या "शिवराज नहीं-गुंडाराज" का प्रमाण! जब पुलिस ही असुरक्षित है तो आमजन की सुरक्षा कौन करेगा? जो गृहमंत्री अपने ही कर्मियों की रक्षा नहीं कर सके, वे नैतिकता के नाते दें इस्तीफा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
Advt.