छग और गुजरात से महंगी बिजली मिल रही मप्र में

Updated on 14-04-2022 10:36 PM

 भोपाल मध्यप्रदेश में पडौसी राज्यों छत्तीसगढ और गुजरात से भी ज्यादा महंगी बिजली मिल रही है। बिजली कंपनियों ने आठ अप्रैल से बिजली के दाम में औसत 3.25 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। इससे उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ गया है। उपभोक्ताओं के साथ व्यापारियों को भी महंगी बिजली का नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापारियों की उत्पादन लागत अन्य राज्यों की तुलना में अधिक रही है, जिससे बाजार में माल बेचने में मुश्किल हो रही है।

मध्यप्रदेश में भरपूर उत्पादन होने के बाद भी यहां बिजली के दाम पड़ोसी राज्यों की तुलना में अधिक हैं। बिजली कंपनी ने आठ अप्रैल से बिजली के दाम में औसत 3.25 प्रतिशत की वृद्धि की है। व्यापारियों के संगठन महाकोशल चैंबर आफ कार्मस एंड इंडस्ट्री का दावा है कि छत्तीसगढ़ और गुजरात में जहां उद्योगों को बिजली पांच से छह रुपये प्रति यूनिट मिल रही है, वहीं मप्र में एक यूनिट बिजली की कीमत औसत 11 रुपये है।

वहीं घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को औसत 5.78 रुपये प्रति यूनिट बिजली दी जा रही है, जबकि छत्तीसगढ़ और गुजरात में चार रुपये और 3.42 रुपये प्रति यूनिट पड़ती है। संगठन ने इस संबंध में मप्र विद्युत नियामक आयोग को अन्य राज्यों का तुलनात्मक अध्ययन कर डेटा उपलब्ध कराते हुए बिजली के दाम बढ़ाने का विरोध किया है।

महाकोशल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के मानसेवी मंत्री शंकर नाग्देव ने कहा कि मध्यप्रदेश में औद्योगिक, घरेलू, वाणिज्य बिजली छत्तीसगढ़ और गुजरात से 25 से 35 प्रतिशत महंगे मूल्य पर मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली के दाम ज्यादा होने की वजह से व्यापार प्रभावित हो रहा है। इनके अनुसार जबलपुर में करीब दो हजार से ज्यादा उच्च दाब कनेक्शनधारी उपभोक्ता हैं। इन्हें एक ओर महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है तो वहीं आए दिन सप्लाई बाधित होने से उद्योगों को दोहरा नुकसान उठाना पड़ रहा है। फेडरेशन आफ मप्र चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि अर्थशास्त्र का सिद्धांत है कि जो वस्तु बहुतायत में होती है उसके दाम गिर जाते हैं, लेकिन मप्र की बिजली कंपनी ने अर्थशास्त्र के सिद्धांत को बदल दिया है। यहां भरपूर बिजली होने के बावजूद उपभोक्ताओं को महंगे दामों में बेची जा रही है। फिजूल खर्च और बेतहाशा विद्युत खरीदी अनुबंध करने से कंपनियों को सालाना करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसकी भरपाई हर वर्ग को बिजली का ज्यादा दाम चुकाकर करनी पड़ रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.