नशामुक्ति अभियान में राज्य और जिला श्रेणी में पुरस्कार के लिए मध्यप्रदेश का चयन

Updated on 29-07-2022 05:29 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्र सरकार द्वारा नशामुक्ति के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले राज्य के रूप में चुने जाने पर प्रदेश की जनता को बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की तरफ से हाल ही में करवाई गई ग्रेडिंग में एन.एम.बी.ए (नशा मुक्त भारत अभियान) राज्य श्रेणी पुरस्कार में मध्यप्रदेश के चयन और जिला श्रेणी पुरस्कार में दतिया के श्रेष्ठ प्रदर्शन को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस क्षेत्र में जन-जागृति के प्रयास बढ़ाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नशा नाश की जड़ है। नशा मनुष्य को बर्बाद करता है। हमें मध्यप्रदेश को नशामुक्ति की ओर ले जाना है। केन्द्र शासन द्वारा प्रशंसित किए जाने के बाद राज्य सरकार जन-जागरण बढ़ाने और शराब नीति में आवश्यक संशोधन के प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भारत सरकार की अपेक्षा के अनुसार समाज के विभिन्न वर्गों, समाजसेवियों आदि से चर्चा कर युक्तिसंगत नीति लागू की जाएगी। सुश्री उमा भारती सामाजिक परिवर्तन के लिए प्रयास करती रहती हैं, उनसे भी बातचीत कर प्राप्त सुझावों के अनुरूप आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से कैसे दूर रखा जाए, इसके लिए सरकार और समाज मिलकर कार्य करें यह आवश्यक है। शराब और अन्य नशे युवाओं को खोखला न करें। इसके लिए विभिन्न उपाय किए जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
 04 June 2026
इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
 03 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
 18 May 2026
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
 18 May 2026
उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
Advt.