बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में मध्यप्रदेश बढ़ रहा है आगे :स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी

Updated on 27-04-2022 05:54 PM

भोपाल लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि प्रदेश बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मंत्री डॉ. चौधरी होटल पलाश में मलेरिया दिवस पर मीडिया कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिये स्वास्थ्य विभाग निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की विपरीत परिस्थितियों में भी स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन किया।

मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि मलेरिया पर नियंत्रण के लिये आम नागरिकों में जागरूकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि मच्छरों को पैदा होने के लिये वातावरण नहीं मिले, इस पर ध्यान देना चाहिये। पानी की जहाँ निकासी नहीं होती, जल-भराव होता है, वहाँ मच्छर पनपते हैं। डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है। पानी का भराव नहीं होने दें, इससे मच्छर पैदा ही नहीं होंगे और जहाँ भराव होता है, वहाँ मच्छरों को पैदा होने से रोकने के लिये जरूरी उपाय करें। मंत्री डॉ. चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया के अलावा अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिये भी कारगर प्रयास किये हैं। उन्होंने क्षय रोग नियंत्रण पर किये जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।

मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को वर्ष 2030 से भी पहले प्राप्त करेंगे। मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रदेश को मलेरिया नियंत्रण में किये गये उल्लेखनीय कार्यों के लिये केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से सराहना मिली है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में प्रति हजार जनसंख्या पर एक से अधिक मलेरिया के प्रकरण वाले जिलों की संख्या 25 थी। वर्ष 2021 में एक भी ऐसा जिला नहीं है, जहाँ पर प्रति हजार जनसंख्या पर एक से अधिक मलेरिया के प्रकरण हों। प्रदेश में मलेरिया बीमारी के नियंत्रण में किये गये कार्यों की सफलता का नतीजा है कि पिछले 5 वर्षों में मलेरिया प्रकरणों में 90 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है। मंत्री डॉ. चौधरी ने मलेरिया नियंत्रण पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने मलेरिया "उपचार कार्ड'', मलेरिया पोस्टर और "मलेरिया एप'' का विमोचन भी किया। एमडी एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास, डायरेक्टर आईईसी ब्यूरो बसंत कुर्रे, अतिरिक्त संचालक डॉ. संतोष जैन, उप संचालक स्वास्थ्य डॉ. हिमांशु जायसवार और डॉ. अर्चना पुंडीर उपस्थित थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
 04 June 2026
इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
 03 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
 18 May 2026
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
 18 May 2026
उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
Advt.