मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने बड़ा मलहरा में ऊर्जीकृत किया 50 एमव्हीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर

Updated on 16-02-2022 05:35 PM

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा में 132 के.व्ही. सब-स्टेशन में 50 एमव्हीए क्षमता का एक अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित कर जिले की पारेषण क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी की है। इस नये 50 एमव्हीए क्षमता के पॉवर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत होने से जहाँ 132 के.व्ही. केवी सब-स्टेशन बड़ा मलहरा की स्थापित ट्रांसफार्मेशन क्षमता बढ़कर 90 एमव्हीए की हो गई है, वहीं क्षमता वृद्धि से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सतत् विद्युत उचित वोल्टेज स्तर पर प्राप्त हो सकेगी।

जिले की ट्रांसफार्मेशन क्षमता हुई 866 एमव्हीए

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के परीक्षण एवं संचार वृत्त सागर के अति. मुख्य अभियंता इंजी. भीकम सिंह ने बताया कि छतरपुर जिले में मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी 220 के.व्ही. के एक सब-स्टेशन तथा 132 के.व्ही. के छः सब-स्टेशनों से विद्युत पारेषण करती है। छतरपुर जिले में पहला अति उच्चदाब का सब-स्टेशन 10 मार्च 1973 में बिजावर में स्थापित हुआ था। इस 132 के.व्ही. के सब-स्टेशन की क्षमता उस समय 12.5 एमव्हीए थी।

छतरपुर के 220 के.व्ही. सब-स्टेशन की क्षमता 320 एमव्हीए (220 के.व्ही. साइड) तथा 103 एमव्हीए (132 के.व्ही. साइड) है। इसके अलावा 132 केवी सब-स्टेशन नौगाँव की क्षमता 70 एमव्हीए, 132 के.व्ही. सब-स्टेशन खजुराहो की क्षमता 103 एमव्हीए, 132 के.व्ही. सब-स्टेशन लवकुशनगर की 90 एमव्हीए, 132 के.व्ही. सब-स्टेशन बड़ा मलहरा 90 तथा 132 के.व्ही. सब-स्टेशन बिजावर की क्षमता 90 एमव्हीए है। इस तरह छतरपुर जिले में मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी की कुल स्थापित ट्रांसफार्मेशन क्षमता बढ़कर 866 एमव्हीए की हो गई है।

33 के.व्ही. के चार फीडरों से होती है सप्लाई

बड़ा मलहरा 132 के.व्ही. सब-स्टेशन से 33 के.व्ही. के 4 फीडरों से बड़ा मलहरा क्षेत्र के दरगवाँ, भगवाँ, बड़ा मलहरा एवं गुलकंज क्षेत्र के 141 गाँवों के 4 एचटी कनेक्शन सहित 33 हजार 600 से अधिक उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की जाती है। अतिरिक्त नया ट्रांसफार्मर सागर परीक्षण एवं संचार वृत्त के अंतर्गत टीकमगढ़ परीक्षण संभाग द्वारा स्थापित किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.