मध्यप्रदेश बारिश एक बार फिर तरबतर,24 अक्टूबर दिवाली तक रहेगा बारिश का दौर

Updated on 07-10-2022 05:00 PM

भोपाल

बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती सिस्टम की वजह से एक बार फिर मध्यप्रदेश तरबतर हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ट्रफ लाइन मध्यप्रदेश से होकर उत्तराखंड की ओर जा रही है। बारिश का दौर 20 अक्टूबर या इसके बाद भी जारी रह सकता है। यानी 24 अक्टूबर को दिवाली पर भी बारिश हो सकती है। शुक्रवार को भोपाल, ग्वालियर समेत आधे प्रदेश में रिमझिम या तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। गुरुवार रात भी भोपाल में तेज बारिश हुई।

प्रदेश में एक सप्ताह के भीतर मौसम ने फिर करवट बदल ली। इससे दशहरे की रंगत फीकी हो गई। दशहरे के दिन प्रदेशभर में बारिश हुई। रावण के पुतले बारिश में भीग गए थे। इससे रावण दहन के कार्यक्रम में खलल पड़ा। राजधानी भोपाल में रातभर बारिश होती रही। वहीं, गुरुवार को मौसम में ठंडक घुली रही। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि 12 अक्टूबर तक प्रदेश में मध्यम या तेज बारिश होने के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती सिस्टम बनने और ट्रफ लाइन मध्यप्रदेश से गुजरने के कारण मौसम बदला है। 20 अक्टूबर तक रिमझिम बारिश का दौर जारी रहेगा।

3 साल बाद अक्टूबर में खुले भदभदा के गेट

राजधानी में लगातार 2 दिन से बारिश हो रही है। भोपाल में गुरुवार रात 8 बजे के बाद तेज बारिश हुई। पिछले 25 घंटे में यहां ढाई इंच से ज्यादा पानी बरस चुका है। रात 11.40 बजे भदभदा डैम के गेट खोलकर पानी निकाला गया। भदभदा डैम के इंचार्ज अजय सिंह सोलंकी के अनुसार अक्टूबर में 19 साल में तीसरी बार भदभदा डैम के गेट खोले गए। इससे पहले 2003 और 2019 में भी अक्टूबर में भदभदा डैम के गेट खोलने की नौबत आई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.