मध्यप्रदेश रणजी टीम होगी पुरस्कृत और सम्मानित

Updated on 21-06-2022 08:07 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रणजी ट्रॉफी फाइनल में विजय प्राप्त करने के लिए मध्यप्रदेश की क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दी हैं। रणजी ट्रॉफी के 22 जून से प्रारंभ हो रहे फाइनल मैच में मध्यप्रदेश का मुकाबला मुंबई से होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा मध्यप्रदेश की क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को सेमीफाइनल में मिली विजय के लिए बधाई देते हुए उनसे बातचीत की और उनका मनोबल बढ़ाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोई कार्य असंभव नहीं है। जहां चाह होती है, वहां राह को निकलना ही पड़ता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रणजी ट्रॉफी क्रिकेट खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री निवास में आमंत्रित करने के साथ ही सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश की टीम के कप्तान श्री आदित्य श्रीवास्तव सहित अन्य खिलाड़ियों से बातचीत की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की टीम अपराजेय रहकर फाइनल में पहुंची है। मध्यप्रदेश की टीम शानदार प्रदर्शन जारी रखे। सेमीफाइनल में मिली विजय एक पड़ाव है, मंजिल नहीं। मध्यप्रदेश की जनता को फाइनल मैच की प्रतीक्षा है। वे प्रदेश की जनता की ओर से टीम को शुभकामनाएँ दे रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खिलाड़ियों से कहा कि पीछे मुड़कर मत देखना, आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि "मैं आप सभी को हृदय से बधाई देते हुए आपका अभिनंदन करता हूँ। स्वामी विवेकानंद के शब्द मुझे हमेशा याद आते हैं, वे युवाओं को प्रोत्साहित करते हैं।" मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की टीम ने शानदार जीत की जो परम्परा कायम की है वह जारी रखें। आप लोग टेंशन फ्री रहें। जोश से खेलें। कोई भी टीम जब जीतती है तो वह जीत ओवर ऑल टीम की जीत होती है। आप सभी खेलिए और जीतिए। खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री निवास में पुरस्कार दिया जाएगा और अभिनंदन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने टीम के कोच और पूर्व रणजी खिलाड़ी श्री चंद्रकांत पंडित से भी चर्चा की और उनके द्वारा टीम के मार्गदर्शन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सेमीफायनल और अन्य मैचों में खिलाड़ी हिमांशु मंत्री, कुमार कर्तिकेय और रजत पाटीदार के विशेष प्रदर्शन की प्रशंसा की।

मध्यप्रदेश रणजी टीम के कोच श्री चंद्रकांत पंडित ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान से चर्चा के बाद मध्यप्रदेश टीम के खिलाड़ियों का मनोबल निश्चित ही बढ़ा है। टीम के खिलाड़ी अभ्यास भी कर रहे हैं। हमारी कोशिश रहेगी कि फाइनल मुकाबला जीतें।

दिनांक वार जीत का सिलसिला

इस सीजन में मध्यप्रदेश ने अभी तक पांच मैच खेले, जिनमें से 4 मैचों में विजय प्राप्त की। एक मैच ड्रा रहा। 17 फरवरी को प्रथम मैच में मध्यप्रदेश ने गुजरात को 106 रन से पराजित कर विजय प्राप्त की। इसके पश्चात 24 फरवरी को मेघालय को एक इनिंग और 301 रन से पराजित कर जीत हासिल की। तीसरा मैच 3 मार्च को केरल से हुआ, जिसका परिणाम ड्रा हुआ। चौथा मैच 6 जून को पंजाब के साथ खेला गया, जिसमें मध्यप्रदेश को 10 विकेट से जीत प्राप्त हुई। पांचवाँ मैच 14 जून को पश्चिम बंगाल से खेला गया, जिसमें मध्यप्रदेश ने 174 रन से विजय प्राप्त की। अब फाइनल मैच मध्यप्रदेश और मुंबई की टीम के बीच 22 जून से खेला जाएगा। वर्ष 1999 के बाद मध्यप्रदेश की टीम इस वर्ष रणजी ट्राफी के फाइनल में पहुंची है। उस वर्ष मध्यप्रदेश उप विजेता रहा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.