बूथ विस्तारक अभियान में इतिहास बनाएगी म.प्र. भाजपा : विष्णुदत्त शर्मा

Updated on 06-02-2022 04:15 PM

जबलपुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्मशताब्दी वर्ष में संगठन के काम के विस्तार के लिए बूथ विस्तारक योजना शुरू की गई है। मध्यप्रदेश इस योजना के माध्यम से इतिहास बनाएगा और देश में पहले स्थान पर होगा। प्रदेश के 65 हजार बूथों पर कार्यकर्ताओं ने बूथों के वेरीफिकेशन और डिजिटाइजेशन का काम प्रभावी तरीके से किया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष साँसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को जबलपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान कही। श्री शर्मा शनिवार को अल्पकालीन प्रवास पर दिल्ली से जबलपुर पहुँचे।

श्री शर्मा ने कहा बूथ विस्तारक अभियान तेजी के साथ पूर्णता की ओर है और आज शाम तक शेष बचे बूथों का भौतिक और डिजिटल सत्यापन का कार्य पूरा हो जाएगा। यह हमारे देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन के कारण ही सम्भव हो पा रहा है। मुझे गर्व है अपने कार्यकर्ताओं पर, जो जिस संकल्प को लेते हैं उसे पूरा करते हैं। श्री शर्मा ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता तो ऐसे है कि उन जनजातीय क्षेत्रों में जहां नेटवर्क नहीं आतावहाँ भी पेड़ो परछतों पर चढ़कर बूथ को डिजिटल करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं सभी पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान को गति देने और सफल बनाने के लिए धन्यवाद देता हूँ।

कमलनाथ जी गाड़ी से तो उतरें, फिर करें आंदोलन

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कमलनाथ जी आज ओला प्रभावित लोगों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं, वह अच्छी बात है और उनका अधिकार भी है। पर मैं यह कहना चाहता हूं पहले आप एयरकंडीशंड कार से नीचे तो उतरें, फिर आंदोलन करें। आपकी 15 महीने की सरकार में किसानों की जो हालत थी, वह किसी से छिपी नहीं है। श्री शर्मा ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने किसानों के साथ छलकपट किया था और गरीबों का हक छीन लिया था। लेकिन अब शिवराज सिंह चौहान जैसे संवेदनशील व्यक्ति प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, वह किसानों का दर्द जानते हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा मैं किसी दल के अभियान पर टिप्पणी नहीं करना चाहताकिन्तु सभी जानते हैं कि कांग्रेस घर चलो अभियान के साथ ही घर में ही बैठने वाली है।

देशद्रोही ताकतों के साथ खड़े होने वाले बन रहे गो सेवक

श्री शर्मा ने कहा कि गायों की मृत्यु होना निःसन्देह दुःखद है और इसके दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। किन्तु सूर्य नमस्कार पर आपत्ति करने वाले और देशद्रोहियों के साथ राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वाले आरिफ मसूद जैसे लोग आज गौमाता की चिंता कर रहै हैं। इनकी बातों पर कौन विश्वास करेगा?

प्रदेश अध्यक्ष के जबलपुर आगमन पर जिला अध्यक्ष जीएस ठाकुर, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अशोक रोहाणी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रशान्त तिवारी गोलू, जिला महामंत्री रजनीश यादव, संदीप जैन, रविन्द्र पचौरी, लालू यादव, डिम्पी विश्वकर्मा, बाबा श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह, अश्वनी परांजपे, राजकुमार गुप्ता आदि ने स्वागत किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.