खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश ने 10 पदक किए हासिल

Updated on 08-06-2022 07:16 PM

हरियाणा के पंचकूला में खेले जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश ने मंगलवार को चार स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक लेकर कुल 10 पदक हासिल किए है। अब तक मध्यप्रदेश के खाते में कुल 13 पदक हैं।

एथलेटिक्स में खेले गए आज के मुक़ाबलों में मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक अकादमी के अर्जुन भास्कर ने 15 सौ मीटर दौड़ में 3.51.57 की टाइमिंग के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी मुक़ाबले में अकादमी के ही रितेश ओहरे ने 3.52.26 की टाइमिंग पर रजत पदक जीता। मध्यप्रदेश के विवेक कुमार ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक और हिमांशु मिश्र ने रजत पदक हासिल किया है। मध्यप्रदेश के संदीप कुमार ने पोल वॉल्ट में कांस्य पदक हासिल किया है।

खेलो इंडिया गेम्स में अजय बाबू ने 81 कि. वर्ग में मध्यप्रदेश के नाम स्वर्ण पदक किया। कुश्ती में मध्यप्रदेश अकादमी की बेटियों ने स्वर्ण और कांस्य पदक अपने नाम किये। मध्यप्रदेश राज्य कुश्ती अकादमी की प्रियांशी प्रजापत ने 49 कि. वर्ग में स्वर्ण और माधुरी पटेल ने कांस्य पदक अर्जित किया है। कुश्ती में ही मध्यप्रदेश के औरंगज़ेब ने रजत पदक जीता। इंडिया यूथ गेम्स में आज जिम्नास्टिक्स के मुक़ाबले में मध्यप्रदेश के दीपेश लश्करी ने कांस्य पदक हासिल किया है।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने मध्यप्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के खिलाड़ी खेलो इंडिया गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन कर हमें गौरवान्वित कर रहे हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के लगभग 172 खिलाड़ी हरियाणा के पंचकुला में चार जून से 13 जून तक खेले जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सहभागिता कर रहे हैं। मध्यप्रदेश से आर्चरी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक्स, साइक्लिंग, गटका, हैंडबाल, जूडो, मलखंब, शूटिंग, स्विमिंग, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, थाँग था, वेटलिफ़्टिंग, कुश्ती, योग में अपनी चुनौती पेश करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.