खेलों इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश ने जीती ओवरऑल चैम्पियन ट्राफी

Updated on 14-06-2022 08:45 PM

हरियाणा के पंचकुला में खेले जा रहे खेलों इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश के खिलाडियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर ओवरऑल ट्राफी अपने नाम कर ली है। इस वर्ष खेलों इंडिया गेम्स में देशज खेलों के साथ पहली बार मलखंभ को भी जोड़ा गया है। मध्यप्रदेश की टीम 5 स्वर्ण, 5 रजत और दो कांस्य पदक सहित कुल 12 पदक जीत कर ओवरऑल चेम्पियन बनी हैं।

खेलों इंडिया में मध्यप्रदेश की बालिका टीम को ओवरऑल परफार्मेन्स के लिए स्वर्ण पदक तथा बालकों को रजत पदक मिला है। मध्यप्रदेश के पंकज गारगामा ने सबसे अधिक तीन स्वर्ण पदक जीते है। पंकज ने हैगिंग, रोप मलखंब में एक-एक स्वर्ण और ओवरऑल में एक स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अतिरिक्त सिद्धि गुप्ता ने पोल मलखंभ में स्वर्ण पदक, प्रणव कोरी ने पोल मलखंभ में रजत पदक तथा इंद्रजीत नागर ने रोप और हैगिंग मलखंभ में एक-एक रजत तथा ऑलराउंड में कांस्य पदक हासिल किया है। मध्यप्रदेश टीम की हर्षिता कनाडकर पोल मलखंभ में स्वर्ण पदक तथा रोप मलखंभ में कांस्य पदक जीता है।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने सभी खिलाडियों को ओवरऑल चैम्पियन बनने की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हमारे खिलाड़ी देशज खेल में 12 पदक हासिल कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने वर्ष 2013 में पारंपरिक खेल मलखंभ को राज्य खेल घोषित करने पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि प्रदेश में 11 फीडर सेंटर संचालित हैं। खेलो इंडिया गेम्स में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने महाराष्ट्र को हराकर अपना परचम लहराया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.