राज्य सरकार के सुशासन नवाचारों की महाराष्ट्र सरकार के दल ने की सराहना

Updated on 04-11-2022 04:45 PM

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सुशासन की दिशा में किये जा रहे नवाचारों से अवगत होने के लिए महाराष्ट्र सरकार के वन एवं संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार की अध्यक्षता में महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों की टीम द्वारा आज मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित सीएम डैशबोर्ड एवं सीएम हेल्पलाईन में किये जा रहे नवाचारों की जानकारी वीडियो कॉन्फेंस के माध्यम से प्राप्त की गयी।

वीडियो कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र सरकारके उद्योग मंत्री उदय सामंत, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री विकास खरगे, प्रमुख सचिव सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग असीम कुमार गुप्ता एवं प्रबंध संचालक श्रीमती जयभोज तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश सरकार की ओर से लोक सेवा प्रबंधन विभाग अंतर्गत राज्य लोक सेवा अभिकरण के कार्यपालक संचालक अभिजीत अग्रवाल द्वारा सीएम डैशबोर्ड एवं सीएम हेल्पलाईन संबंधी प्रेजेन्टेशन दिया और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी दी।

संचालक, राज्य लोक सेवा अभिकरण गिरीश शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश सीएम डैशबोर्ड में 33 विभागों के डैशबोर्ड विकसित किए गए हैं, जिनके माध्यम से संचालित योजनाओं की सतत् मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके अतिरिक्त सीएम हेल्पलाईन से लाखों नागरिकों की शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जा रहा है।

प्रेजेन्टेशन के बाद महाराष्ट्र सरकार के मंत्रीगण एवं अधिकारियों द्वारा मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की गयी। वीडियो कॉन्फ्रेंस में राज्य लोक सेवा अभिकरण के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.