महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस सड़क पर उतरी

Updated on 25-03-2022 05:16 PM

भोपाल कुछ माह की स्थिरता के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिर बढऩा शुरू हो गई हैं। रसोई गैस के दाम भी 50 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। इससे लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। इस मुद्दे को लेकर गुरुवार को राजधानी में महिला कांग्रेस की नेता कार्यकर्ता सड़क पर उतरीं।

आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने जिला महिला कांग्रेस की इकाई ने महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर नारेबाजी की और सखी सैया तो खूबई कमात है..महंगाई डायन खात जात है...जैसे गीत गाते हुए केंद्र राज्य सरकार पर हमला बोला। इस दौरान महिलाओं ने रसोई गैस सिलिंडर हाथों में उठाकर भाजपा की केंद्र राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष संतोष कसाना ने कहा कि प्रदेश में निरंतर महंगाई बढ़ गई है। खाद्य तेलों से लेकर मसालों के दामों में 15 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी हो गई है। आम लोगों का जीवन-यापन करना मुश्किल हो गया है। भाजपा की केंद्र राज्य की सरकारें पेट्रोल-डीजल रसोई गैस सिलिंडर के बढ़ते दाम पर रोक नहीं लगा पा रही हैं।

केंद्र में जब कांग्रेसनीत यूपीए सरकार थी, तब पेट्रोल-डीजल के दाम बढऩे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके मंत्री साइकिल लेकर विधानसभा तक पहुंच कर विरोध जताते थे, लेकिन मोदी सरकार साल 2014 से बनी है, तभी से पेट्रोल-डीजल रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ते जा रहे है, मगर भाजपा के नेताओं ने चुप्पी साध ली है। इससे पहले महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष विभा पटेल ने बढ़ती महंगाई का विरोध किया था। विभा पटेल ने बढ़ते पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दामों पर भाजपा की केंद्र राज्य सरकार पर निशाना साधा था। विभा पटेल ने कहा कि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दाम बढऩे से महंगाई की रफ्तार बढ़ी है। केंद्र राज्य सरकारें पेट्रोल-डीजल रसोई गैस के दाम बढ़ाकर ही राजस्व बढ़ा रही हैं। कोई नए उद्योग-धंधे शुरू नहीं हो सके हैं। महंगाई से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.