प्रदेश में सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 19-05-2022 04:53 PM

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सामाजिक ताने-बाने से छेड़छाड़ करने वालों, समुदायों में दूरियां पैदा करने वालों और अशांति फैलाने वालों पर नजर रखी जाए। ऐसी गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई  की जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गो-वंश के परिवहन, गौ-वध में लिप्त व्यक्तियों और इससे जुड़े माफिया की पड़ताल कर इनके नेटवर्क को ध्वस्त करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विकास और जन-सेवा से हमें विभिन्न समुदायों में विश्वास पैदा कर सामाजिक समरसता को बनाए रखना है। हमारा प्रयास यह है कि किसी भी कीमत पर समुदायों में दूरियां नहीं बढ़े। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय से आज प्रातः 6:30 पर सिवनी जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे। जबलपुर संभाग के अधिकारी और सिवनी कलेक्टर डॉ. फटिंग राहुल हरिदास सहित जिले के अधिकारी बैठक में वर्चुअली सम्मिलित हुए।

 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दबंगों और माफियाओं से अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि की जानकारी भी प्राप्त की। सिवनी कलेक्टर ने बताया कि अब तक 200 एकड़ भूमि मुक्त कराई गई है, यह भूमि प्रधानमंत्री आवास और मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना के लिए सुरक्षित रखी गई है।

 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिवनी जिले में पेयजल की स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा जल जीवन मिशन के जारी कार्यों की अद्यतन स्थिति पर जिला कलेक्टर से चर्चा की। कलेक्टर सिवनी ने जानकारी दी कि जिले में 929 नलजल योजना संचालित हैं। इनमें से 61 कुआं आधारित है,  जिनमें  जलापूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने एल एंड टी कंपनी को  कार्य शीघ्र पूर्ण करने और जिला अधिकारियों को जलापूर्ति की व्यवस्था की सतत् समीक्षा के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नलजल योजनाओं के संधारण और संचालन का कार्य महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपा जाए। बैठक में झुरकी ग्रामीण महिला स्व-सहायता समूह के कार्यों की सराहना हुई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा की अमृत सरोवर के 15 जून तक अधिक से अधिक कार्य पूर्ण किए जाएँ। अमृत सरोवर को आदर्श रूप में विकसित किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पेंच व्यवर्तन सिंचाई परियोजना में सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था के संबंध में भोपाल से जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर तत्काल समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री आवास तथा आवास प्लस के संबंध में जानकारी प्राप्त की। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा की पंचायत एवं ग्रामीण विकास की योजनाओं में मैदानी स्तर पर भ्रष्टाचार की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। लिप्त अधिकारी- कर्मचारियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्र में निरंतर दौरे करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिन हितग्राहियों को आवास आवंटित हुए हैं उन्हें मुख्यमंत्री की ओर से पत्र के माध्यम से आवास आवंटन की सूचना दी जाए। आवास आवंटन और सूची में नाम जुड़वाने के लिए पैसों की वसूली ना हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मनरेगा के कार्यों की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राशन वितरण मे किसी प्रकार की ढिलाई सहन नहीं की जाएगी। जिले में शत-प्रतिशत राशन वितरण सुनिश्चित किया जाए। सी.एम. हेल्प लाइन के प्रकरणों के निराकरण के निर्देश भी दिए गए। साथ ही आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत हितग्राहियों को समय-सीमा निर्धारित कर कार्ड जारी करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विभिन्न विभागों में लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारी- कर्मचारियों की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लापरवाही और भ्रष्टाचार को सहन नहीं किया जाएगा। श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को पुरस्कृत और प्रोत्साहित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिवनी जिले में एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत सीताफल की बेहतर ब्रांडिंग और मार्केटिंग करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सिवनी जिले में होने वाला जीरा शंकर चावल मध्य प्रदेश की शान है। जीरा शंकर की देशव्यापी ब्रांडिंग सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिवनी जिले में किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित करने और किसानों को अपने खेतों के एक भाग में प्राकृतिक खेती से फसल लेने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि घंसौर विकासखंड की बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए कार्य-योजना प्रस्तुत की जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पेंच राष्ट्रीय उद्यान के साथ जिले के अन्य पर्यटन के महत्व के स्थानों जैसे भीमगढ़ बंध, आमोदगढ़, अड़ेगांव किला और शिव मंदिर को भी पर्यटन से जोड़ा जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पेयजल, स्वच्छता, शासकीय कार्य में जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने सिवनी सहित जिले के सभी कस्बों और गांवों में गौरव दिवस आयोजित करने और अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी के अंतर्गत समुदाय को आंगनवाड़ी की गतिविधियों से जोड़ने के कार्यों को गति देने के निर्देश भी दिए गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.