मतदाता जागरूकता अभियान की बनायें सुनियोजित कार्य-योजना

Updated on 09-06-2022 11:22 PM

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 के लिए मतदाता जागरूकता अभियान की सुनियोजित कार्य-योजना बनाकर उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित कराई गयी गतिविधियों की जानकारी आयोग को भेजें। विस्तृत कार्य-योजना आयोग द्वारा सभी जिलों को भेजी गयी है। इसी के आधार पर जिला स्तर की कार्य-योजना बनायें।

प्रचार-प्रसार के लिए लक्ष्य

श्री सिंह ने कहा है कि प्रचार-प्रसार के माध्यम से मतदान का प्रतिशत बढ़ाना, मतदान का महत्व समझाना तथा मतदाताओं को मताधिकार के लिए प्रेरित करना है। अभियान में मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देना, महिला एवं युवा मतदाताओं को मतदान के लिये प्रोत्साहित करना, जिन मतदान केन्द्रों पर विगत निर्वाचन में मतदान का प्रतिशत कम रहा है, उन मतदान केन्द्रों पर मतदान का प्रतिशत बढ़ाये जाने के प्रयास करना, मतदाता सहायता केंद्रों की वार्ड अथवा मतदान केन्द्र स्तर पर स्थापना करना, संवदेनशील मतदान केन्द्रों में प्रशासन द्वारा की जा रही सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी देना, मतदाताओं को मतदान के मूल्य तथा लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका के प्रति जागरूक करना, गर्भवती महिला, वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांग मतदाताओं द्वारा सुगमता से मतदान किये जाने की प्रक्रिया से अवगत कराना और आयोग द्वारा किये गये नवाचारों एवं नियम निर्देशों में हुए संशोधनों से मतदाताओं एवं अभ्यर्थियों को अवगत कराना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
Advt.