कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से आसान बनाएँ जीवन - मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 12-06-2022 07:43 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से लोगों का जीवन आसान हो। जनता का प्रशासन में विश्वास बढ़े। सामूहिक वन प्रबंधन का भी प्रभावी क्रियान्वयन होना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज बालाघाट जिले के मुक्की में पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हॉक फोर्स में स्थानीय युवाओं की भर्ती आवश्यक है। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित निर्देश पूर्व में दिए जा चुके हैं। आत्म-समर्पण कर चुके नक्सलियों का नक्सल नियंत्रण अभियान में सहयोग लिए जाने की योजना पर अमल हो रहा है। हॉक फोर्स के जवान जिन स्थान पर अपनी सेवाएँ दे रहे हैं, वहाँ न्यूनतम जरूरतों और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिये गये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि संसाधनों की कमी नहीं रहना चाहिए। उन्होंने हॉक फोर्स के जवानों को वर्ष 2018 से छठवें वेतनमान के अनुसार दिए जा रहे प्रोत्साहन भत्ते को सातवें वेतनमान में भी कायम रखे जाने पर सहमति जताई। प्रक्रिया के पालन के निर्देश पूर्व में ही दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सेवाएँ दे रहे हॉक फोर्स के जवानों से मुलाकात कर चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विपरीत परिस्थितियों में भी काम करने में आने वाली समस्याओं की पड़ताल करते हुए बेहतरीन कार्य करने पर जवानों की हौसला अफजाई की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हॉक फोर्स के जवानों से कहा कि आपकी सेवाएँ सिर्फ नौकरी नहीं बल्कि एक मिशन है, जो देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए सौंपा गया महत्वपूर्ण दायित्व है। आप बड़े मिशन के लिए कार्य कर रहे हैं। आपका पराक्रम और समर्पण सराहनीय है। आपके साहस और शौर्य को मैं प्रणाम करता हूँ।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में किसी भी स्थान पर हिंसा की विचारधारा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोकतंत्र में इसका कोई स्थान नहीं है। प्रदेश के अनेक हिस्सों में अपराधों में लिप्त तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है।

बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक श्री संजय कुमार सिंह, कलेक्टर बालाघाट डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ समीर, हॉक फोर्स के कमांडेंट श्री आदित्य सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.