नवीन दूरस्थ अध्ययन केन्द्रों को बहु-उपयोगी और परिणाममूलक बनाए - उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव

Updated on 13-07-2022 07:06 PM

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 6 शासकीय विश्वविद्यालय में स्थापित इन्क्यूबेशन सेंटर की सतत मॉनिटरिंग की जाए तथा इनके माध्यम से अधिकाधिक स्टार्टअप्स को लाभ पहुँचाया जाए। उन्होंने कहा कि नवीन दूरस्थ अध्ययन केंद्रों को बहुपयोगी और परिणाममूलक बनाया जाए।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विद्यार्थियों को महाविद्यालय की प्रगति से जोड़ने के लिए एल्युमिनी मीट में आमंत्रित करने की बात कही। अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा श्री शैलेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग के अंतर्गत 6 विश्वविद्यालय अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा, विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन, जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर और बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में इन्क्यूबेशन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर 52 स्टार्टअप्स चिन्हित हैं।

आयुक्त उच्च शिक्षा श्री दीपक सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को स्व-रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से तथा स्थानीय उद्योगों को दृष्टिगत रखते हुए विभाग द्वारा 5 नए पाठयक्रम का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि सत्र 2021-22 के लिए प्रदेश के 346 शासकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत 76 हज़ार 518 विद्यार्थी ने जैविक खेती एवं 196 शासकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत 14 हज़ार 745 विद्यार्थी ने बागवानी पाठयक्रम का चयन किया है। श्री सिंह ने बताया कि आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश में प्रथम चरण (2021) में नैक प्रत्यायन के लिए 56 महाविद्यालय तथा द्वितीय चरण (2022) में 120 महाविद्यालय को चयनित किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
 04 June 2026
इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
 03 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
 18 May 2026
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
 18 May 2026
उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
Advt.