शहर से गाँव तक बनाएँ विज्ञान को लोकप्रिय : मुख्यमंत्री चौहान

Updated on 30-09-2022 06:16 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राष्ट्र के विकास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका है। मध्यप्रदेश में विज्ञान से जुड़े विषयों पर अलग- अलग दिशाओं में कार्यों की जरूरत है। विज्ञान के लोकव्यापीकरण के लिए प्रयास बढ़ाए जाएँ। मध्यप्रदेश विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद (मेपकास्ट) ने विज्ञान फिल्म फैस्टिवल और विज्ञान पार्क विकसित करने की पहल कर प्रशंसनीय कार्य किया है। इस तरह के प्रयास जारी रखे जाएँ। गाँवों तक विज्ञान को लोकप्रिय बनाने का कार्य हो। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में जड़ी बूटियों के प्रयोग के वैज्ञानिक पक्ष और झाबुआ जिले सहित अन्य स्थानों पर जल-संरक्षण की पारम्परिक पद्धतियों के प्रयोग का अध्ययन कर बढ़ावा दिया जाए।

मुख्यमंत्री चौहान मंत्रालय सभाकक्ष में विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद की साधारण सभा की 10 वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्मंत्री चौहान ने परिषद द्वारा प्रकाशित ग्राउंड वॉटर क्वालिटी एटलस का विमोचन किया।

बॉयोटेक्नोलॉजी पार्क

बताया गया कि प्रदेश में केन्द्र सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग को बायोटेक्नोलॉजी पार्क की स्थापना के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। यह नीमच जिले की जावद तहसील में स्थापित करने का प्रस्ताव है। यह पार्क बॉयोटेक्नोलॉजी में नवीन अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य करेगा। बॉयोटेक उद्यमियों को भी आवश्यक सहयोग मिलेगा।

पायलट आधार पर तैयार हुए चार जिलों के ग्राउंड वाटर क्वालिटी एटलस

मुख्यमंत्री चौहान ने परिषद की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। परिषद के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी ने बताया कि परिषद ने जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राउंड वाटर क्वालिटी एटलस तैयार किए हैं। इससे जिलों में नलकूप जल की गुणवत्ता और उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। जिलों में खनन के उद्देश्य से स्थल चयन के लिए यह महत्वपूर्ण दस्तावेज होगा। प्रायोगिक तौर पर धार, बैतूल, सतना और टीकमगढ़ जिलों के एटलस तैयार कर भू-जल गुणवत्ता और भू-जल उपलब्धता दर्शाने वाले मानचित्र संकलित किए गए हैं। परिषद ने साइंस सिटी और रीजनल सांइस सेंटर के निर्माण, 41 नगर के ड्रोन और यूएवी आधारित मास्टर प्लान प्रोजेक्ट बनाने की पहल की है। परिषद ने भोपाल में अगस्त माह में राज्य स्तरीय विज्ञान फिल्म उत्सव भी सफलतापूर्वक किया है। फिल्म उत्सव में देश भर से 71 विज्ञान फिल्म प्रदर्शन के लिए आईं थीं। इनमें से 25 विज्ञान फिल्म को पुरस्कृत भी किया गया।

मुख्यमंत्री चौहान ने अधिकारियों को परिषद में रिक्त पदों की पूर्ति करने के निर्देश दिए। परिषद के सदस्यों ने विज्ञान कार्यशालाएँ कर विज्ञान में रूचि रखने वालों की भागीदारी, प्रदेश में विज्ञान अकादमी बनाने और विद्यार्थियों को नवीनतम वैज्ञानिक जानकारियाँ प्रदान करने के सुझाव दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.