प्रदेश की मण्डियों को अत्याधुनिक, सर्वसुविधायुक्त बनायें: मंत्री श्री पटेल

Updated on 10-03-2022 05:20 PM

भोपाल। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा कि प्रदेश की मण्डियों को अत्याधुनिक, सर्वसुविधायुक्त बनाया जायें। राज्य कृषि विपणन बोर्ड के संचालक मण्डल की 138वीं बैठक में उक्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मण्डियों के आधुनिक होने पर कृषकों को मण्डियों में असुविधा नहीं होगी। उन्होंने आधुनिक बनाने के लिए समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये। बैठक में मंत्री श्री पटेल ने मण्डी समिति हरदा को आदर्श मण्डी के रूप में विकसित करने की स्वीकृति प्रदान की।

मंत्री श्री पटेल ने वर्ष 2022-23 के वार्षिक बजट, जिसमें आय शीर्ष में राशि रूपये 241.70 करोड़ की सकल प्राप्ति एवं व्यय शीर्ष में राशि रूपये 241.50 करोड़ के व्यय का अनुमोदन किया। उन्होंने एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फण्ड (.आई.एफ.) के तहत मध्य प्रदेश की मंडियों को जोड़ कर कृषि अधोसंरचना के निर्माण को सुदृढ किये जाने के प्रस्ताव पर भी सहमती दी। मंत्री श्री पटेल ने प्रदेश की मण्डियों में राज्य विपणन विकास नियम निधि – 2000 के अंतर्गत निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की। मंत्री श्री पटेल ने मण्डी बोर्ड के प्रशासनिक भवन के प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया और मण्डी बोर्ड के अधिकारी कर्मचारियों के चिकित्सा देयकों एवं मुख्यालय के लिए किराये पर वाहनों को लेने के प्रस्ताव पर भी स्वीकृति दी।

संचालक मण्डल की बैठक में मंडी बोर्ड उपाध्यक्षा सुश्री मंजू राजेंद्र दादू, अपर मुख्य सचिव कृषि अजीत केसरी, प्रबंध संचालक .प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्ड विकास नरवाल उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.