पौध-रोपण कर जन्म-दिन को बनाए सार्थक : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान

Updated on 25-02-2022 04:45 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिदिन पौधा लगाने के एक वर्ष पूर्ण होने पर राजधानी के तात्या टोपे नगर स्टेडियम के समीप स्मार्ट सिटी .बी.डी. एरिया में आयोजितप्रकृति की सेवा का संकल्पवृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि वातावरण के तापमान को कम करने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल वार्मिंग से धरती के तापमान में 2 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि के कारण ग्लेशियर पिघलेंगे, समुद्र का जल-स्तर बढ़ेगा और वर्षा अनियमित होने जैसे संकटों से बचने का एक प्रभावी माध्यम वृक्षारोपण है। श्री चौहान ने कहा कि वृक्षारोपण को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाते हुए परिजनों की स्मृति और हर खुशी के मौके पर पौध-रोपण अवश्य करें।

श्री चौहान ने कहा कि जन्म-दिवस पर फूलों के गुलदस्ते, माला पहनाने और होर्डिंग लगाने जैसी गतिविधियाँ व्यर्थ हैं जबकि पेड़ लगाने से जन्म-दिवस अधिक सार्थक होगा तथा हम जिस दिन दुनिया में आए हैं उस दिन का स्मरण करते हुए पृथ्वी को कुछ भेंट कर रहे होंगे। यह हमारी धरती के प्रति प्रेम की अभिव्यक्ति होगी साथ ही जन्म-दिवस आदि पर वंचितों की सहायता, समाज सेवा जैसी गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया जाए। यह गतिविधियाँ हमारे जन्म-दिवस को सार्थक स्वरूप प्रदान करेंगी। श्री चौहान ने कहा कि सरकार समाज के साथ मिलकर पौधरोपण को निरंतर जारी रखेगी और प्रतिदिन 02 पेड़ लगते रहेंगे। 

कार्यक्रम में उपस्थित सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के संकल्प के परिणामस्वरूप वृक्षारोपण का यह शुभ और कल्याणकारी कार्यक्रम हो रहा है। शिव प्रकाश ने कहा कि पर्यावरण राष्ट्र के सम्मुख विद्यमान समस्याओं से एक प्रमुख समस्या है इसके समाधान के लिए वृक्षारोपण जैसी गतिविधियां निरंतर जारी रहेंगी। इस मौके पर खजुराहो सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी.शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रतिदिन पौधरोपण के संकल्प का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश की स्वयंसेवी संस्थाओं का आगे आकर पौधरोपण करना आज के दिन को ऐतिहासिक बनाता है।  

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने "शिव वाटिका प्र.ति की सेवा का संकल्प" पुस्तक का विमोचन भी किया और कार्यक्रम में उपस्थित मंत्रीगण, सांसदगण, विधायक अन्य गणमान्य नागरिकों एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान के संकल्प के क्रम में पौधारोपण में साथ रही संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ पौधारोपण भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा अमरकंटक में 19 फरवरी 2021 को नर्मदा जयंती के अवसर पर प्रतिदिन पौध-रोपण का संकल्प लिया गया था।

 इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  भूपेन्द्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, अखिल भारतीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मध्यप्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, खजुराहो सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा, भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता रामकृष्ण कुसमरिया, पूर्व विधायक रमेश शर्मा गुट्टू भैया ध्रुवनारायण सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष सुमित पचौरी तथा अन्य जन-प्रतिनिधियों के साथ पीपल और आम सहित पाँच पौधे लगाए। 

कार्यक्रम के प्रारंभ में वृक्षारोपण के उपरांत मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने संकल्प के क्रम में 19 फरवरी 2021 से अब तक किए गए पौध-रोपण पर केन्द्रित प्रदर्शनी का अवलोकन, पर्यावरण संकल्प पट्टिका का अनावरण औरशिव वाटिका प्रकृति की सेवा का संकल्प पुस्तकका विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पौध-रोपण करने आयीं स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों से भेंट की।

प्रकृति की सेवा का संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा 14 प्रजातियों के 425 पौधे लगाए गए जिनमें मौलश्री के 100, कोनो कार्पस के 50, कचनार, बेलपत्र, पीपल, बरगद, शीशम, नीम, आम, सकोदिया और अमरूद के 25-25, सप्तपणब पार्किया के 20-20 और पारिजात के 10 पौधे लगाए गए। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ गत माहों में मन्नत सोशल वेलफेयर, गौ-शिल्प इंटरप्राइजेज, नटराज परफार्मिंग एंड वेलफेयर सोसायटी, वॉटर एड इंडिया, ऑस्क संस्थान, अवनी वेलफेयर सोसायटी, संगिनी संस्था, कबाड़ से जुगाड़ स्वच्छता टीम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय बोरवन क्लब, सार्थक, गौ-ग्रास एक पहल, पैसेफिक ब्लू सोसायटी, आवृत्ति, पर्व फाउंडेशन, आई क्लीन टीम, निर्माण परिवर्तन की ओर, केजीएन सोशल फाउंडेशन, ड्रीम भोपाल ग्रीन भोपाल, हेल्प बॉक्स फाउंडेशन, नर सेवा नारायण सेवा समिति, आर वन, आई.एन.सी और क्रिकेट एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा पौध-रोपण किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ भोपाल सिटी लाइव, धर्मश्री फाउंडेशन, लॉयन सिटी ग्रुप, बुक वाला, दिशांजलि सोसायटी, जीवन सार्थक फाउंडेशन, स्वेच्छा, कुंजल वेलफेयर सोसायटी, रिटर्न गिट टू मदर अर्थ, रोबिन हुड आमब, स्क्वायर एलएलपी स्वैच्छिक संगठन, एंजल्स वेलफेयर सोसायटी, गौकाष्ठ संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण समिति, एक्सेलवेंचर सोसायटी, नवरचना, सामाजिक न्याय परिषद, दीपरेखा, टीम क्लीन एंड ग्रीन, बचपन, मुस्कान, एटमोस वेलफेयर सोसायटी, आवाज जन-कल्याण समिति, तृप्त सामाजिक सेवा संस्थान, होप ऑफ चेंज तथा अटल बिहारी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के पदाधिकारियों ने भी पौध-रोपण किया है।

अन्नाशेष वेलफेयर सोसायटी, सेवा संकल्प युवा संगठन, पर्यावरण प्रेमी कुहू शर्मा एंड ग्रुप, शिव सोशियो कल्चरल सोसायटी, बंसल न्यूज, न्यूज नेशन, जी-न्यूज, आई.बी.सी-24 न्यूज चौनल, सहर्ष वेलफेयर सोसायटी, मुस्कान सोशल वेलफेयर सोसायटी, प्रयास टीम, रक्षिता वेलफेयर सोसायटी, उमंग गौरवदीप वेलफेयर सोसायटी, रेडियो आर.जे., बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केन्द्र, लेट आर.सी.एस, मेमोरियल हेल्थ एज्युकेशन एण्ड सोशल वेलफेयर सोसायटी तथा लेकसिटी जे.एल.यू. संस्थाएँ भी पौध-रोपण अभियान से जुड़ी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ विभिन्न योजनाओं के हितग्राही, अंकुर अभियान से जुड़े अंकुर मित्र, नगर निगम के साथ कार्य कर रहे स्वच्छता मित्रों सहित प्रसिद्ध शायर मंजर भोपाली, जन-प्रतिनिधि रामदयाल प्रजापति, सुरजीत सिंह चौहान, राहुल कोठारी आदि भी वृक्षारोपण में शामिल हुए।   


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.