मैनेजर संभालेंगे अब सरकारी अस्पतालों का प्रबंधन

Updated on 06-03-2022 05:07 PM

 भोपाल प्रदेश में अब सरकारी अस्पतालों का प्रबंधन कार्य मैनेजर संभालेंगे। पहली बार मैनेजरों की भर्ती  मप्र लोकसेवा आयोग (पीएससी) के जरिए होने जा रही है। मैनेजरों के पद के लिए आज चयन परीक्षा हो रही है।प्रदेश के बड़े निजी अस्पतालों की तर्ज पर सरकारी अस्पतालों का प्रबंधन भी मैनेजमेंट पेशेवरों को दिए जाने की शुरुआत हो रही है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सहायक प्रबंधक (असिस्टेंट मैनेजर) की नियुक्ति का ऐलान किया है। पहली बार रिक्तियां निकाली गई हैं।

इस कवायद से सरकारी अस्पतालों के डाक्टरों को सिर्फ उपचार में ही व्यस्त रखा जाएगा। प्रदेश के इंदौर शहर में परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। यहां 12 से 3 बजे तक परीक्षा होगी। नई भर्तियों के साथ स्वास्थ्य विभाग में राजपत्रित श्रेणी के मैनेजमेंट अधिकारियों के कैडर की भी शुरुआत हो जाएगी।

अब पीएससी ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत सहायक प्रबंधकों के 63 पद घोषित किए हैं। पद के लिए चिकित्सा क्षेत्र या फार्मेसी से संबंधित उपाधि के साथ एमबीए हास्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन की उपाधि को अनिवार्य योग्यता निर्धारित किया है। पद के इच्छुक उम्मीदवारों से पीएससी के जरिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। पूर्व घोषित शेड्यूल के अनुसार चयन के लिए परीक्षा बीते साल 24 अक्टूबर को होनी थी।

हालांकि कोरोना संक्रमण के कारण उसे टाल दिया गया। अब 6 मार्च को चयन परीक्षा आयोजित की जा रही है। पीएससी के अनुसार कुल 1300 उम्मीदवार इसमें हिस्सा ले रहे हैं। परीक्षा के लिए इंदौर में तीन केंद्र बनाए गए हैं। दो होलकर साइंस कालेज में जबकि एक केंद्र जीएसीसी में होगा। लिखित परीक्षा 450 अंकों की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान से लेकर कंप्यूटर और अस्पताल जन स्वास्थ्य प्रबंधन से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दूसरे दौर से गुजरना होगा। एमबीए हास्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन का कोर्स मप्र में सबसे पहले देवी अहिल्या विवि ने शुरू किया था। 1994 से विवि के इंस्टिट्यूट आफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) में कोर्स संचालित हो रहा है। इससे पहले सिर्फ एम्स, टाटा इंस्टिट्यूट आफ सोशल साइंस और आर्मी मेडिकल कालेज पुणे ही यह कोर्स संचालित करते थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.