शादी से बचने मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची मंदसौर की छात्राएं

Updated on 13-03-2022 10:00 PM

भोपाल घर वाले के शादी करने के दबाव के बीच  प्रदेश के मंदसौर जिले के हरनावदा की दसवीं की चार छात्राएं मुख्यमंत्री से मिलने सीधे भोपाल पहुंच गई। छात्राएं शादी नहीं करने और आगे पढाई जारी रखने की गुहार मुख्यमंत्री से लगाने आई है।

 घर से बगैर बताए राजधानी पहुंची इन चारों छात्राओं की यहां मुख्यमंत्री से मुलाकात भी नहीं हो पाई है। उधर गांव से चारों छात्राएं एक साथ गायब होने से स्वजनों और पुलिस ने सतर्कता से तलाश शुरू की। चारों छात्राएं भोपाल में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस छात्राओं को वहां से लाई और उसने चर्चा की।

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया स्वयं गांव हरनावदा पहुंचे और छात्राओं से चर्चा की, छात्राओं ने आगे की पढ़ाई जारी रखने की बात कहीं। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने स्वजनों को समझाईश दी कि बेटियां पढ़ना चाहती है, इन्हें पढ़ाया जाये। स्वजनों ने बेटियों को आगे पढ़ाने की सहमति दी। इससे चारों छात्राएं बहुत खुश हो गई। जानकारी के अनुसार घर पर किसी को बताये बिना मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मिलने के लिये भोपाल गई ग्राम हरनावदा की चारों छात्राएं एक ही परिवार की है। ये चारों छात्राएं शादी से पहले उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को पूरा करना चाहती है।

 लेकिन 10वीं की पढ़ाई के बाद ही परिवार में स्वजन इनकी शादी संबंध के बारे में बात करने लगे। गांव में 10वीं तक ही स्कूल है। इससे छात्राओं को लगा कि अब उनकी पढ़ाई छूट जाएगी। इसको लेकर चारों छात्राएं एक मत हुई और गुरुवार को घर पर बिना बतायें भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मिलने के लिए निकल गई। ग्राम हरनावदा से एक ही परिवार की चार लड़कियां एक साथ गांव घर छोड़कर चले जाने से स्वजन, ग्रामवासी आसपास के ग्रामवासी, रिश्तेदार सभी हैरान हो गये। स्वजनों ग्रामवासियों ने भानपुरा थाने पर पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज करवाई।

इसके बाद स्वजन, ग्रामवासी और पुलिस ने चारों छात्राओं की तलाश के लिये सतर्कता से प्रयास शुरू किये। छात्राओं के मोबाइल लोकेशन के आधार पर पता चला कि वे भोपाल में है। इसके बाद पुलिस भोपाल से चारों छात्राओं को सकुशल सुरक्षित बरामद कर भानपुरा थाने पर लाई। शुक्रवार को जिला पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारणेकर पुलिस थाना भानपुरा पहुंचे।

चारों छात्राओं से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि दसवीं के बाद चारों छात्राएं उच्च शिक्षा हासिल करना चाहती है। इसी के लिये मुख्यमंत्री से मिलने भोपाल चली गई थी। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया पुलिस टीम के साथ ग्राम हरनावदा पहुंचे। ग्रामीणजनों एवं छात्राओं के स्वजनों से चर्चा कर समझाइश दी कि बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहती हैं तो उन्हें पढ़ाया जाये। इसके बाद ही उनका घर बसाया जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.