आगामी 2 मई से 11 मई तक मनेगा लाड़ली लक्ष्मी उत्सव

Updated on 01-04-2022 04:14 PM

भोपाल/इन्दौर।  प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना में अब तक लगभग 43 लाख बेटियों को लाभान्वित किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना का दायरा बढा़ने का निर्णय लिया है। योजना के दूसरे चरण की शुरूआत 2 मई से की जाकर 11 मई तक लाड़ली लक्ष्मी उत्सव मनाया जायेगा।

उत्सव के आयोजन की रणनीति एवं रूपरेखा तैयार करने के लिए गुरूवार को मंत्रालय में तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया और संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर की उपस्थिति में मंत्री समूह समिति की बैठक हुई। अपर मुख्य सचिव महिला-बाल विकासअशोक शाह, संचालक महिला बाल विकास राम राव भोंसले और उप सचिव महिला-बाल विकास अजय कटसेरिया उपस्थित थे।

खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने 2 से 11 मई तक होने वाले लाड़ली लक्ष्मी उत्सव की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने योजना के महत्व की जानकारी पंचायत स्तर तक पहुँचाने होर्डिंग्स और पंचायत भवनों पर डिजिटल वॉल पेंटिंग कराने का सुझाव भी दिया।

संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने अपराजिता कार्यक्रम में किशोरियों को लाठी चलाने और तलवार बाजी का प्रशिक्षण देने का सुझाव दिया। अपर मुख्य सचिव महिला-बाल विकास अशोक शाह ने बताया कि लाड़ली उत्सव के दौरान सृजनात्मक स्पर्धाओं, देशी खेलों की प्रतियोगिता, किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण आदि कार्यक्रम किये जायेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.