जबलपुर मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रदद

Updated on 18-02-2022 05:25 PM

  भोपाल रेल विभाग ने आजकल बड़े स्तर पर पटरी मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। इस वजह से जबलपुर मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को रदद किया गया है। जबलपुर रेल मंडल से लेकर इलाहाबाद, बिलासपुर और झांसी मंडल में इन दिनों बड़े स्तर पर पटरी मरम्मत का काम किया जा रहा है। रेलवे का कहना है कि इन ट्रेनों के रद करने के बाद इस में सफर करने वाले यात्रियों का शो पीस भी किराया वापस किया जाएगा। इसी कड़ी में जबलपुर रेल मंडल से लगे उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज जंक्शन मण्डल के नैनी-प्रयागराज छिवकी रेल खण्ड पर तीसरी रेल लाइन को जोड़ने का काम किया जा रहा है।

 प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग के लिए नान इंटरलाकिंग कार्य किए जाने के कारण गाड़ियों को निरस्त एवं कुछ को आंशिक निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ और टर्मिनेट गाड़ी संख्या 01665 रानी कमलापति- अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 24 फरवरी और वापसी में गाड़ी संख्या 01666 अगरतला-रानी कमलापति साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 27 फरवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। पमरे से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 11117 इटारसी-प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस को 17 से 28 फरवरी तक और वापसी में गाड़ी संख्या 11118 प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस 18 से 28 फरवरी तक कटनी स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट होगी। यानी कटनी-प्रयागराज छिवकी-कटनी के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।

इसके साथ ही रेक को बैलेंस करने के लिए गाड़ी संख्या 11118 प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस दिनांक 01 मार्च को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। उधर जबलपुर से जयपुर होकर अजमेर तक जाने वाली दयोदय एक्सप्रेस के ठहराव में बदलाव किया गया है। जबलपुर रेल मंडल ने निर्णय लिया है कि यह ट्रेन अजमेर की बजाए जयपुर तक ही जाएगी। दरअसल जबलपुर स्टेशन से कटनी, दमोह, सागर, गुना, कोटा से जयपुर होकर अजमेर जाने वाली दयोदय एक्सप्रेस गाड़ी .12181 को 26 फरवरी को अजमेर नहीं जाएगी।

इसे जयपुर से वापस लौटा लिया जाएगा। इस संबंध में मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जयपुर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक का काम होने के कारण इस गाड़ी को 26 फरवरी को जबलपुर से रवाना किया जाएगा। 27 फरवरी को अजमेर की जगह जयपुर स्टेशन पर ही समाप्त कर दिया जाएगा। इसी तरह वापसी में भी यह ट्रेन नंबर 12182, 27 फरवरी को अजमेर के स्थान पर जयपुर से ही प्रारंभ होकर कोटा गुना सागर दमोह कटनी मार्ग से वापस जबलपुर आएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.