माशिमं 1960 से 1970 तक के दस्तावेजों को करेगा नष्ट

Updated on 13-02-2022 07:43 PM


बोर्ड की अंकसूची में करा लें सुधार, जन्मतिथि में नहीं होगा सुधार 
 भोपाल (ईएमएस)। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ( माशिमं ) 1960 से 1970 तक के दस्तावेजों को नष्ट करने जा रहा है। इससे पहले अपनी बोर्ड परीक्षाओं की अंकसूची में सुधार कर लें अन्यथा बाद में परेशानी का सामना करना पड सकता है। माशिमं इन दस वर्षों के दस्तावेजों को विनिष्ट कर देगा। इसके लिए आफलाइन आवेदन करना होगा, लेकिन इसमें जन्मतिथि में कोई सुधार नहीं होगा। इसके लिए मंडल ने तीन माह का समय दिया है। वहीं मंडल के पास 1960 से 2002 तक के दस्तावेजों के रिकार्ड आनलाइन नहीं किए गए हैं। 2003 से 2022 तक के सभी रिकार्ड और दस्तावेज आनलाइन है। इस कारण मंडल पुराने दस्तावेजों में विद्यार्थियों को सुधार करवाने का मौका दिया है, क्योंकि कागजों के पुराने दस्तावेज खराब हो रहे हैं। मंडल जल्द ही सभी वर्षों के दस्तावेजों को आनलाइन कर देगा। मंडल ने दिए गए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मंडल द्वारा जारी निर्देश में यह कहा है कि 1960 से 1970 तक के दस्तावेजों में त्रुटि सुधार के लिए विद्यार्थियों को आफलाइन आवेदन मंडल में जमा करना होगा, लेकिन इसमें जन्मतिथि में सुधार नहीं होगा। इसके अलावा नाम सहित अन्य चीजों में सुधार हो जाएगा। इसके लिए विद्यार्थी आफलाइन आवेदन मार्च तक जमा करेंगे। वहीं 1971 से 2002 तक के दस्तावेजों में त्रुटि सुधार के लिए भी विद्यार्थियों को आफलाइन आवेदन करना होगा। 2002 से 2022 तक के दस्तावेजों में सुधार के लिए आनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए अप्रैल तक का समय दिया गया है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.