माशिमं की 12वीं की परीक्षा प्रारंभ, आफलाइन हुई परीक्षा

Updated on 17-02-2022 07:09 PM

  भोपाल   माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) की बारहवी की बोर्ड परीक्षा आज प्रारंभ हो गई। दो साल बाद स्कूलों में एमपी बोर्ड की आफलाइन परीक्षाएं हो रही हैं। पहले दिन बच्चों में परीक्षाओं को लेकर काफी उत्साह नजर रहा है। शुक्रवार से दसवीं की परीक्षा प्रारंभ होगी। परीक्षा केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक समुचित इंतजाम किए गए हैं। सभी छात्रों को मास्, सैनिटाइजेेशन के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। पहले दिन 12वीं का अंग्रेजी विषय का पेपर हो रहा है। विद्यार्थियों को सुबह 8:30 बजे परीक्षा केंद्र पहुंचने का समय तय किया गया था।

परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही बच्चों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इस बार 12वीं में कुल 7,14,932 और 10वीं में 10,66,791 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।  अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इस परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 3,861 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। राजधानी में 104 केंद्रों पर 10वीं में 31,538 12वीं में 24,762 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन अनिवार्य किया गया है। परीक्षा केंद्राध्यक्ष परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले प्रश्न-पत्र थानों से निकाले गए। प्रश्न-पत्र कलेक्टर के प्रतिनिधि राजस्व निरीक्षकों की उपस्थिति में ही थानों से निकाले गए और केंद्रों तक पहुंचाए गए।

इसके साथ ही परीक्षा केंद्र के बाहर एक लोहे की पेटी रखी गई। अगर कोई विद्यार्थी किताब, प्रश्न बैंक या कोई अनुचित सामग्री लाता है, तो वह पेटी में स्वेच्छा से डाल सकता है। परीक्षा में 20 छात्रों पर एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। एक कक्ष में 20 से अधिक 40 से कम छात्रों पर दो पर्यवेक्षक नियुक्त हैं। विद्यार्थियों की संख्या 40 से अधिक होने पर 15 परीक्षार्थियों पर एक पर्यवेक्षक रखा गया है।देवास में बोर्ड परीक्षा के लिए 101 केंद्र बनाए गए हैं, यहां करीब 21 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।अधिकारियों ने बताया कि कक्षा 10 वीं के पेपर शुक्रवार से आरंभ होंगे। इस बार 10वीं-12वीं परीक्षा के प्रश्न-पत्र का पैटर्न बदल दिया गया है। परीक्षा में 40 फीसद अंक के वस्तुनिष्ट, 40 फीसद अंक के सब्जेक्टिव और 20 फीसद अंक के तार्किक प्रश्न पूछे जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.