ईद पर दो साल बाद सामूहिक नमाज हुई

Updated on 04-05-2022 06:48 PM

भोपाल राजधानी भोपाल में मंगलवार सुबह ईदगाह पर ईद उल फितर की मुख्य नमाज अता की गई। करीब सवा लाख नमाजियों ने एक साथ नवाज पढ़ी और देश-दुनिया में अमन-चैन की दुआ मांगी। 2 साल के बाद सामूहिक रूप से ईद उल फितर की नमाज अता की गई।

भोपाल में ईद की पहली नमाज ईदगाह में अता की गई। शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने ईद की नमाज से पहले कहा कि ईद रोजा रखने वालों को अल्लाह तआला का खास इनाम है। जिस तरह रमजान में सब्र, सुकून और अनुशासन के साथ हमने जीवन गुजारा है, वही किरदार पूरी जिंदगी के लिए बना लिया जाए तो हम कामयाब हो जाएंगे।

उन्होंने कहा हमारे मुल्क की संस्कृति गंगा-जमुनी है। यहां मुहब्बत का राज रहा है और हमेशा रहेगा। नफरतों के लिए यहां कभी जगह थी और भविष्य में कभी होगी। नमाज के बाद खुतबा हुआ और बाद में दुआ की गई।

शहर में लगा जाम

ईदगाह पर हुई मुख्य नमाज के बाद शहर के कई इलाकों में जाम की स्थिति बन गई। पुराने शहर के कई इलाकों में भारी भीड़ और जाम में हजारों लोग फंसे रहे। ईदगाह हिल्स की ओर जाने वाली सभी रास्तों के साथ हमीदिया अस्पताल के बाहर भी जाम की स्थिति बनी। लालघाटी से लेकर वीआईपी रोड, पीरगेट, शाहजहांनाबाद सहित कई इलाकों में जाम लगता रहा। लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.