इंदौर में दो मंजिला भवन में लगी भीषण आग, जिंदा जल गए 7 लोग, 11 घायल

Updated on 07-05-2022 08:21 PM

इंदौर एमपी की आर्थिक राजधानी इंदौर में शनिवार तड़के तीन मंजिला एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, स्वर्णबाग कॉलोनी में शनिवार तड़के आग का तांडव देखने को मिला। एक दो मंजिला बिल्डिंग में अचानक आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। वहीं 11लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इस हादसे को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर में आग लगने की घटना में मौत की खबर अत्यंत हृदय विदारक है। मैंने इसके जांच के आदेश दे दिए हैं।

इंदौर अग्निकांड को लेकर सीएम शिवराज ने कहा कि इसमें जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए दिए जाएंगे। अपने एक और ट्वीट में सीएम शिवराज ने कहा कि इंदौर के स्वर्ण बाग कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से हुए हादसे में कई अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने की प्रार्थना करता हूं।

मिली जानकारी के मुताबिक, विजय नगर इलाके में स्वर्णबाग कॉलोनी में दो मंजिला मकान में शनिवार तड़के अचानक आग लग गई। घटना की सूचना पर इंदौर के कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र खुद घटनास्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने सात लोगों की आग लगने और दम घुटने से मौत होने की बात कही है। घटना की सूचना पर विधायक महेंद्र हर्डिया भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मृतकों के शव एमवॉय अस्पताल पहुंचवाया है। आग के शिकार हुए लोगों में अधिकांश किराएदार हैं। शॉर्ट सर्किट से पहले आग पार्किंग में खड़े वाहनों में लगी थी। इसके बाद धीरे-धीरे आग पूरे घर में फैल गई, जिसने विकराल रूप ले लिया। आग ने किसी को संभलने का मौका नहीं दिया और देखते ही देखते सात जिंदगियां स्वाहा हो गईं।

मृतकों के नाम इश्वर सिंह सिसोदिया, नीतू सिसोदिया, आशीष, गौरव और आकांक्षा है, दो मृतकों के नाम का पता नहीं चल पाए हैं। घायलों के नाम फिरोज, मुनिरा, विशाल प्रजापति, अरशत और सोनाली पवार है, जिनका एमवाय अस्पताल में इलाज जारी है। बिल्डिंग में रहने वाले सभी किराएदार थे।

दो मंजिला बिल्डिंग में आग से सात लोगों की मौत की घटना के बाद बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। फारेंसिक विभाग की टीम जांच के लिए सुबह ही मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस जांच कर रही है कि आग कैसे लगी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्रा, विधायक महेंद्र हार्डिया मौके घटनास्थल पर पहुंचे हैं। उन्होंने वहां पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर मनीष सिंह भी एमवाय अस्पताल में घायलों के हालचाल जानने हॉस्पिटल पहुंचे।

फायर ब्रिगेड को रात करीब तीन बजे सूचना मिली कि विजय नगर की स्वर्णबाग कालोनी में दो मंजिला भवन में आग लगने की सूचना मिलने के बाद तुरंत टीम रवाना हो गई थी। यहां आग पर तुरंत काबू पा लिया गया, लेकिन कुछ लोगों की मौत हो चुकी थी। माना जा रहा है कि बिल्डिंग के पार्किंग में लगे मीटर में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। यह आग वाहनों में लग गई, जिससे इसने विकराल रूप ले लिया। आग पर काबू पा लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.