सबसे ज्यादा विवाह के मुहूर्त मई-जून महीने में

Updated on 30-03-2022 06:05 PM

मई में 15 और जून में 12 दिन है विवाह के मुहूर्त 
  भोपाल (ईएमएस)। चालू साल में सबसे ज्यादा विवाह के मुहूर्त मई-जून महीने में है। विवाह मुहूर्त मई में 15 और जून में 12 दिन रहेंगे। इसके बाद जुलाई में 5 दिन और नवंबर में 4 दिन और दिसंबर में 7 विवाह मुहूर्त रहेंगे।राजधानी के ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए ग्रह-नक्षत्रों की स्थितियों का विचार किया जाता है। शुक्र और गुरु तारा की स्थिति को देखकर ही विवाह मुहूर्त निश्चित किए जाते हैं। अगर ये दोनों तारे अस्त होते हैं तो उस स्थिति में शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए मुहूर्त नहीं निकलता है। दोनों के उदय होने पर ही विवाह जैसे मांगलिक कार्य संपन्न होते हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, गुरु और शुक्र का तारा उदय होने से अप्रैल माह की 15 तारीख से शादियों के लिए शुभ मुहूर्त शुरू होंगे जो 8 जुलाई तक रहेंगे। जिसमे अप्रैल माह में 6 दिन शादियों हो पाएंगी। वहीं, सबसे ज्यादा विवाह मुहूर्त मई में 15 और जून में 12 दिन रहेंगे। इसके बाद जुलाई में 5 दिन और नवंबर में 4 दिन और दिसंबर में 7 विवाह मुहूर्त रहेंगे। इस बार 15 अप्रैल से विवाह योग बन रहे हैं। जिसमें 8 जुलाई भड़ली नवमी तक विवाह होंगे। इसमें 3 मई जो अबूझ मुहूर्त अक्षया तृतीया है, जिसमें हमेशा की तरह सामान्य से अधिक शादियां होंगी। 9 जुलाई के बाद विवाह थम जाएंगे। उसके बाद देवउठनी एकादशी से शादियां आरंभ न होकर 26 नवंबर गुरु-शुक्र के उदयाकाल से विवाह होंगे।अप्रैल माह में बच्चों के नामकरण के लिए कुल 6 शुभ मुहूर्त बने रहे हैं। जिसमे अप्रैल माह की 1, 3, 6, 10, 11 और 15 तारीख को नामकरण किया जा सकता है। वंही ग्रह प्रवेश का शुभ मुहूर्त 26 अप्रैल को रहेगा। विवाह शुभ मुहूर्तों में अप्रैल माह में विवाह मुहूर्त 15, 17, 19, 23, 27, 28 तारीख तक रहेंगे। मई माह में विवाह मुहूर्त 2 से 4, 9 से 20, 24 से 31 तारीख तक रहेंगे। जून माह में विवाह मुहूर्त 1,3 से 17, 21 से 23, 26 तारीख रहेंगे। जुलाई माह में विवाह मुहूर्त 2, 3, 5, 6, 8 तारीख तक रहेंगे।नवंबर महीने में विवाह मुहूर्त 26, 27, 28 तारीख तक रहेंगे। दिसंबर में 2 से 4, 7 से 9, 13 से 15 दिसंबर तक विवाह होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.