महापौर प्रत्याशी मालती-विभा ने भरा नामांकन

Updated on 18-06-2022 08:49 PM

भोपाल भोपाल में भाजपा और कांग्रेस की मेयर कैंडिडेट आज नामांकन भर रही है। शुक्रवार को सबसे पहले कांग्रेस मेयर प्रत्याशी विभा पटेल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन भर दिया। उनके साथ पीसी शर्मा भी मौजूद रहे। इसके बाद भोपाल की मेयर कैंडिडेट मालती राय ने नॉमिनेशन फॉर्म जमा किया। मालती के साथ पूर्व महापौर आलोक शर्मा, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी और उनके पति मौजूद रहे।


नामांकन भरने से पहले शुकव्रार को सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मालती राय ने कफ्र्यू वाली माता मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे वहीं सभा में पहुंचे। सभा को संबोधित करते हूए मालती राय ने दो प्रमुख संकल्प लिए। उन्होंने कहा कि वे भोपाल नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगी। साथ ही स्वच्छता अभियान में भोपाल को नम्बर वन बनाएंगी। सभा को सीएम शिवराज ने भी संबोधित किया। इसके बाद मालती राय और सीएम शिवराज के साथ नामांकन भरने कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुई।

 ढोल-नगाड़े और रंग और पुष्पवर्षा के साथ रैली आगे बढ़ रही है। रैली में महापौर प्रत्याशी मालती राय के साथ सीएम शिवराज, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य नेता शामिल हुए हैं। रोड शो के बीच में सीएम शिवराज और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा उतर गए। इसके बाद मालती राय समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची।


कांग्रेस प्रत्याशी विभा ने नामांकन से पहले रैली निकाली
मालती से पहले कांग्रेस की विभा पटेल नॉमिनेशन से पहले रैली निकाली। वह दोपहर 12.25 बजे विभा कलेक्टोरेट पहुंची। उनके प्रस्तावक के रूप में विधायक पीसी शर्मा, आरिफ मसूद और जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा भी साथ थे। मप्र में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है। सात साल के अंतराल के बाद हो रहे चुनावों में प्रचार-प्रसार दुकानों की रंगत फीकी है।

झंड़े बैनर, पोस्टर, बिल्ला, बैच सहित तमाम सामग्री बेचने वाले दुकानदारों को यह उम्मीद थी कि चुनाव में अच्छा खासा मार्केट मिलेगा लेकिन चुनाव में प्रचार सामग्री को लेकर उत्साह फीका होने से दुकानदार निराश हैं। भोपाल की राजनीति के सबसे बड़े सेंटर एमएलए रेस्ट हाउस चौराहे के पास लगी प्रचार सामग्री की दुकानों पर ग्राम पंचायत चुनाव की सामग्री खरीदने वाले दुकानदार नहीं मिल रहे हैं।


रेडीमेड प्रचार सामग्री के दुकानदार मायूस
राजधानी भोपाल के एमपी नगर, रोशनपुरा चौराहे, न्यू मार्केट, पुराने शहर सहित तमाम बाजारों में चुनाव चिन्ह, झंड़े, बैनर, बिल्ले के रेडिमेड आयटम की दुकानें लगी हुई हैं। लेकिन दुकानों पर सामग्री की बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं हो रही है। दिल्ली, हरियाणा से लाखों रूपए की रेडिमेड चुनाव प्रचार सामग्री मंगाने वाले दुकानदार बिक्री होने से परेशान हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.