एमबीबीएस, बीडीएस की सीटों का आवंटन नौ मार्च को

Updated on 06-03-2022 05:16 PM

भोपाल प्रदेश के कॉलेजों में एमबीबीएस/बीडीएस की सीटों का आवंटन आगामी नौ मार्च को होगा। सरकारी और निजी कॉलेजों में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है।  पहले चरण की दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने के बाद डेंटल कालेजों में बीडीएस की 890 सीटें खाली हैं।

इसके अलावा प्रदेश के 13 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 199 सीटें खाली हैं। इनमें सबसे ज्यादा 53 सीटें इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में खाली हैं। इसके बाद गांधी मेडिकल कॉलेज में 15 और रीवा के एसएस मेडिकल कॉलेज में 13 सीटें खाली हैं।

 निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 637 सीटें खाली हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 150 सीटें इंदौर के एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज में खाली हैं। यहां ज्यादा सीटें खाली रहने की वजह यह है कि इस कॉलेज को मान्यता देर से मिली है। सरकारी और निजी मेडिकल कालेजों में एमडी/एमएस कोर्स में दाखिले के लिए दूसरी चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद सीटें आवंटित कर दी गईं। हैं। एमडी/एमएस कोर्स संचालित करने वाले प्रदेश के छह सरकारी मेडिकल कालेजों की कुल 429 सीटों में से अभी भी 74 सीटें आवंटित नहीं हो पाई हैं।

 इस संदर्भ में चिकित्सा शिक्षा संचालनालय के अधिकारियों ने कहा कि इनमें ज्यादातर सीटें गैर चिकित्सकीय विषयों की हैं। इनमें अधिकतर आरक्षित श्रेणी की हैं। इसके अलावा निजी मेडिकल कालेजों में एमडी/एमएस कोर्स की 180 सीटें दूसरे चरण की काउंसलिंग के बाद आवंटित होने से बच गई हैं। इस तरह सरकारी और निजी कालेजों की मिलाकर 254 सीटें अभी खाली हैं। इन्हें भरने के लिए मापअप राउंड शुरू किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.