प्रदेश में मेडिकल कालेजों में एमडी-एमएस के उम्मीदवार घटे

Updated on 07-10-2022 05:12 PM

भोपाल
 प्रदेश के निजी
और सरकारी मेडिकल कालेजों में एमडी-एमएस (स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम) में प्रवेश के लिए चिकित्सा शिक्षा संचालनालय (डीएमई) ने मंगलवार को मेरिट सूची जारी की थी। इस सूची में सिर्फ दो हजार 658 उम्मीदवारों के ही नाम हैं, जबकि पिछले साल तीन हजार 50 उम्मीदवार मेरिट में थे।

इस साल एमडी-एमएस कराने वाले कालेज और सीटों की संख्या बढ़ी है, लेकिन उम्मीदवार कम हो गए। जानकारों का कहना है कि इसकी कई वजह हैं, जिनमें एक यह भी है कि उम्मीदवारों को दूसरे राज्यों में अच्छे कालेज और विषय मिलने की उम्मीद रहती है। इस कारण वह मध्य प्रदेश के मूल निवासी या यहां से एमबीबीएस करने के बाद भी पीजी करने दूसरे राज्यों में चले जाते हैं।

बता दें कि प्रदेश में पिछले साल छह सरकारी कालेजों में स्टेट कोटे की (सेवारत मिलाकर) 414 सीटें थीं, जबकि इस साल साल (2022-23) में 452 हो गई हैं। एमडी-एमएस कराने वाले कालेज छह से बढ़कर आठ हो गए हैंं। निजी कालेजों में भी सीटें 599 से बढ़कर 774 हो गई हैं। इसी अनुपात में 15 प्रतिशत एनआरआइ सीटों की संख्या भी 116 हो गई हैं। इस तरह निजी कालेजों की 890 और सरकारी 452 सीट मिलाकर 1342 सीटों के लिए दो हजार 658 उदम्मीदवार मेरिट में हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.