प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रसार के लिए चिकित्सा संस्थान आगे आये :मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 17-01-2022 05:01 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रसार के लिए बड़े चिकित्सा संस्थानों को आगे आने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सुनियोजित पॉलिसी लाने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान रविवार को भोपाल के नेशनल अस्पताल में विश्व की आधुनिक और मध्य भारत की पहली आधुनिक कैथ लेब का उद्घाटन कर सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिरीक्षक विवेक जौहरी, मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्म पत्नी श्रीमती साधना सिंह और अस्पताल के प्रमुख डॉ. पी. के. पांडे उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज का दिन देश के लिए भी विशेष और महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड से युद्ध के लिए वैक्सीन की शुरुआत की थी। उन्होंने वैज्ञानिकों सहित डॉक्टर्स और वैक्सीनेशन से जुड़े हर एक व्यक्ति और संस्थाओं को धन्यवाद भी दिया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नेशनल अस्पताल में आज से ह्रदय रोगियों के लिये शुरू हुई यह कैथ लेब परफेक्ट रिजल्ट देगी, जिससे रोगी का एकदम सही उपचार हो सकेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोविड काल में चिकित्सा संस्थानों के मिले सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्राइवेट अस्पताल सेवाभावी बने और व्यावसायिक मानसिकता से बचें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि समर्पण भाव से की गई रोगियों की सेवा से बड़ा कोई महान प्रतिफल हो ही नहीं सकता। नेशनल अस्पताल इस नए कैथ लेब के मार्फ़त मध्यभारत में अपने सेवा-भाव से नई पहचान स्थापित करेगा।

 

लेब की तकनीक को जाना

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कैथ लेब का उद्घाटन कर लेब के तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.