तीसरी आंख की निगरानी में बिकेंगी दवाई

Updated on 06-03-2022 10:19 PM

भोपाल दवा विक्रेता पर तीसरी नजर का पहरा रहेगा। हर दवा की दुकान पर कैमरा लगाए जाएंगे। खासकर उन दवाओं पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, जो स्कूल कालेज के आसपास संचालित हो रही हैं। असल में बाल आयोग द्वारा प्रदेश के समस्त प्रशासनिक अफसरों को दवा से बढ़ती नशाखोरी पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। जिसको लेकर सभी दवा विक्रेताओं को दुकान पर कैमरा लगाने के निर्देश दिए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि शेड्यूल दवाओं के सेवन से लोग नशाखोरी कर रहे हैं। यह प्रवृति बच्चों में तेजी से बढ़ी है। इसको लेकर अब बिना पर्चे के यदि कोई भी दुकानदार दवा की बिक्री करता है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

इस बात की भी निगरानी रखी जाएगी कि यदि 18 साल से कम उम्र के कितने लोग दवा खरीदने दुकान पर पहुंचे। स्कूल के प्राचार्य भी इस बात की रिपोर्ट करेंगे कि उनके आसपास कोई दुकानदार इन दवाओं को बिना पर्चे के बेच रहा है या नहीं। यह भी बताएंगे कि उनके स्कूल कालेज में कोई छात्र नशाखोरी तो नहीं करता। यदि कोई नशाखोरी करता है तो उसकी सूचना संंबंधित अफसरों को देनी होगी। थोक खेरिज दुकानदारों को कैमरा लगाने होंगे।

कैमरा नहीं लगवाने पर कार्रवाई

नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक युद्ध नशे के विरूद्ध के संबंध में संयुक्त कार्य योजना जारी की गई है। जारी की गई योजना अंतर्गत दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 133 के अंतर्गत औषधियों अनुसूचियों की बिक्री करने वाले औषधिय विक्रय संस्थानों पर छह माह के अंदर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किया जाना है।

 उक्त संबंध में समस्त औषधिय विक्रेता जो औषधियों की अनुसूचियों ( शेड्यूल एच और शेड्यूल एक्स) की औषधियां विक्रय करते हैं, ऐसे संस्थानों पर कैमरे स्थापित करने संबंधित आदेश कलेक्टर द्वारा जारी किया गया है। साथ ही एक माह के अंदर दुकानदारों को पालन प्रतिवेदन सहित उन औषधिय विक्रय संस्थानों की सूची प्रस्तुत करें, जिनके द्वारा संस्थान में कैमरा स्थापित कर लिया गया है। समय सीमा में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगवाने वाले संस्थानों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.