भोपाल : शैक्षणिक सत्र 2026-27 से मध्यप्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय विश्वविद्यालयों में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन एवं नशामुक्ति अभियान संचालित करने का अनुरोध प्रदेश के प्रसिद्ध डॉक्टर एवं देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इन्दौर के कार्य परिषद सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से किया गया था। डॉ. द्विवेदी ने बताया कि वर्तमान समय में युवाओं एवं विद्यार्थियों के मध्य मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएँ तथा नशे की प्रवृत्ति एक गंभीर सामाजिक एवं शैक्षणिक चुनौती के रुप में उभर रही है। यह स्थिति न केवल उनके शैक्षणिक प्रदर्शन को प्रभावित कर रही है। उपरोक्त अनुरोध को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स की पहल के तहत उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी शासकीय और निजी कॉलेजों में नए छात्रों का नया शैक्षणिक सत्र मानसिक स्वास्थ्य की पढ़ाई के साथ शुरु करने के निर्देश दे दिये हैं। सभी कॉलेजों में एक जुलाई से शुरू होने वाले प्रवेश कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को तनाव, मानसिक समस्याओं की पहचान और उनसे निपटने के तरीकों के बारे में जागरुक किया जाएगा। डॉ. ए.के. द्विवेदी ने शासन के इस निर्णय के लिए राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है।