सूर्य नमस्कार यज्ञ एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न

Updated on 20-06-2026 01:38 PM

इंदौर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित “Yoga for Healthy Ageing” अभियान के अंतर्गत 19 जून 2026 को आयोजित सूर्य नमस्कार यज्ञ एवं पुरस्कार वितरण समारोह अत्यंत उत्साह, श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों, वर्तमान विद्यार्थियों एवं पूर्व विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।

इस अवसर पर शिक्षण सत्र के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित छायाचित्र प्रतियोगिता में विकास कुमार ने प्रथम, वेदिका वर्मा ने द्वितीय तथा अंजू राजावत एवं विजया दवेसर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सर्वाधिक उपस्थिति पुरस्कार में माधुरी चौहान एवं अश्विनी मिश्रा संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। डॉ. प्रमोद नंदवाल एवं स्वीटी महाजन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि शिखा जैन, प्रतिभा काबरा एवं रेखा चौहान संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।

इसी प्रकार योग के मूलभूत ग्रंथों पर व्याख्यान प्रस्तुति प्रतियोगिता में संप्रदा भावसार प्रथम, डॉ. प्रमोद नंदवाल एवं अजीता जैन संयुक्त रूप से द्वितीय तथा अनिल सोमानी तृतीय स्थान पर रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं प्राध्यापकों ने सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

इसके पश्चात 21 जून को आयोजित होने वाले विश्व योग दिवस के सामूहिक कार्यक्रम की तैयारियों के अंतर्गत सभी साधकों को भ्रामरी प्राणायाम का सामूहिक अभ्यास कराया गया। साथ ही हरि ओम योग केंद्र चेरिटेबल ट्रस्ट एवं चोइथराम कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, इंदौर के साधकों द्वारा प्रस्तुत योगमय प्रस्तुतियों का अवलोकन किया गया, जिसकी सभी उपस्थितजनों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

कार्यक्रम में योग विभागाध्यक्ष डॉ. हेमंत शर्मा, योग मित्र अभियान के संयोजक राकेश चौधरी, इंजी. अनिल अग्रवाल, रौनक सोनी, मनोज वर्मा सहित बड़ी संख्या में योग साधक, विद्यार्थी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन विश्व योग दिवस को सफल बनाने के संकल्प तथा स्वस्थ, जागरूक एवं योगमय समाज के निर्माण के संदेश के साथ हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
इंदौर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित “Yoga for Healthy Ageing” अभियान के अंतर्गत 19 जून 2026 को आयोजित सूर्य नमस्कार यज्ञ एवं पुरस्कार वितरण समारोह अत्यंत उत्साह, श्रद्धा…
 19 June 2026
इंदौर। शहर के चिकित्सकों का प्रतिष्ठित सांस्कृतिक समूह स्पंदन परिवार पिछले 35 वर्षों से चिकित्सा सेवा और संगीत साधना के अनूठे संगम की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष…
 15 June 2026
भोपाल : डिजिटल युग में अपने बिज़नेस को बढ़ाने, नए ग्राहक जोड़ने और महीने के ₹15,000+ की अतिरिक्त आय कमाने का एक शानदार मौका। PayNearby – भारत का अग्रणी शाखारहित…
 13 June 2026
भोपाल: धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने आज भोपाल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसानों को नकली कृषि उत्पादों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान की घोषणा की। इस अभियान…
 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
 04 June 2026
इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
 03 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
Advt.