डॉक्टर्स डे एवं वर्ल्ड म्यूजिक डे के उपलक्ष्य में 28 जून को सजेगी सुरों की महफिल ‘सुर जी कल स्ट्राइक’

Updated on 19-06-2026 03:25 PM

इंदौर शहर के चिकित्सकों का प्रतिष्ठित सांस्कृतिक समूह स्पंदन परिवार पिछले 35 वर्षों से चिकित्सा सेवा और संगीत साधना के अनूठे संगम की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी डॉक्टर्स डे एवं वर्ल्ड म्यूजिक डे संयुक्त रूप से मनाने जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार, 28 जून 2026 को शाम 6 बजे से लाभ मंडपम ऑडिटोरियम, खेल प्रशाल, इंदौर में संगीतमय संध्या “सुर जी कल स्ट्राइक” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर के चिकित्सक कलाकार अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से श्रोताओं को पुराने और नए मधुर गीतों की मनमोहक यात्रा पर ले जाएंगे।

इस वर्ष के आयोजन की विशेष आकर्षण प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन एवं गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा चुके डॉ. दीपक कुलकर्णी रहेंगे, जो पहली बार स्पंदन डॉक्टर्स टीम का हिस्सा बन रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों को उनसे रूबरू होने का अवसर मिलेगा और वे उनके सुरों का जादू भी सुन सकेंगे। आयोजन में डॉ. हेमंत मंडोवरा, डॉ. अमित वर्मा, डॉ. प्रमोद नीमा, डॉ. अतुल भट्ट, डॉ. पिनाक भटनागर, डॉ. रूचि शाह, डॉ. मून जैन, डॉ. निकिता भटनागर सहित कई चिकित्सक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय कुमार लोंढे करेंगे, जबकि संगीत संयोजन अभिजीत गौड़, कपिल राठौर एवं साथी कलाकारों द्वारा किया जाएगा।

स्पंदन परिवार के सदस्य एवं आयोजन से जुड़े वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनोज भटनागर ने कहा कि चिकित्सकों का जीवन अत्यंत व्यस्त और जिम्मेदारियों से भरा होता है, ऐसे में संगीत उन्हें मानसिक संतुलन, सकारात्मक ऊर्जा और नई प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि स्पंदन परिवार पिछले तीन दशकों से अधिक समय से समाज के बीच यह संदेश पहुंचा रहा है कि डॉक्टर केवल मरीजों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि कला और संस्कृति के माध्यम से समाज से भावनात्मक जुड़ाव भी बनाए रखते हैं।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
इंदौर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित “Yoga for Healthy Ageing” अभियान के अंतर्गत 19 जून 2026 को आयोजित सूर्य नमस्कार यज्ञ एवं पुरस्कार वितरण समारोह अत्यंत उत्साह, श्रद्धा…
 19 June 2026
इंदौर। शहर के चिकित्सकों का प्रतिष्ठित सांस्कृतिक समूह स्पंदन परिवार पिछले 35 वर्षों से चिकित्सा सेवा और संगीत साधना के अनूठे संगम की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष…
 15 June 2026
भोपाल : डिजिटल युग में अपने बिज़नेस को बढ़ाने, नए ग्राहक जोड़ने और महीने के ₹15,000+ की अतिरिक्त आय कमाने का एक शानदार मौका। PayNearby – भारत का अग्रणी शाखारहित…
 13 June 2026
भोपाल: धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने आज भोपाल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसानों को नकली कृषि उत्पादों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान की घोषणा की। इस अभियान…
 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
 04 June 2026
इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
 03 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
Advt.